भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के बाद क्रिकेट से दूर हैं। धोनी ने विश्व कप के बाद से एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। भारतीय टीम में भी उनकी वापसी नहीं हुई है। धोनी भले ही क्रिकेट मैदान से दूर हो लेकिन वह सुर्खियों में हमेशा ही बने रहते हैं।

सोशल मीडिया पर धोनी का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शर्म से लाल होते नजर आ रहे हैं। बता दें कि साक्षी ने ही पति धोनी का यह वीडियो बनाया है और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस वीडियो में एमएस धोनी को पत्नी साक्षी स्वीटी कहती हुई नजर आ रही हैं।

पति धोनी का वीडियो बनाया साक्षी ने
दिल्ली के ताज पैलेज में एक इवेंट के दौरान एमएस धोनी दिल्ली आए थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल के एक कर्मचारी को धोनी अपना सूटकेस पकड़ा रहे हैं। उसी दौरान धोनी को स्वीटी-स्वीटी कहतीं हुई साक्षी दिखाई दे रही हैं। साक्षी के मुंह से स्वीटि-स्वीटि सुनते ही धोनी ने उन्हें बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया और अपना काम करते रहे।
वहीं एक दूसरी वीडियो में दिख रहा है कि साक्षी के पास धोनी आते हैं और एक फिर से स्वीटी और क्यूटी धोनी को वह कहती हैं। उस पर धोनी ने साक्षी की तरफ मुस्कुराते हैं और कुछ कहते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स को बहुत पसंद भी आ रहा है।
धोनी दूर हैं क्रिकेट मैदान से
पिछले साल विश्व कप 2019 इंग्लैंड में खेला गया जिसके सैमीफाइनल मैच धोनी के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। उसके बाद से क्रिकेट मैदान से धोनी दूर चल रहे हैं। इस मैच के बाद से मीडिया में उनकी संन्यास की खबरें ही सामने आ रही हैं। लेकिन अभी तक धोनी ने अपने संन्यास पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं धोनी के कैरियर को लेकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कहा है कि अब उनका कैरियर खत्म हो चुका है।

उन्होंने अपना आखिरी मैच भी विश्व कप के दौरान ही खेल लिया है। जबकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय टीम में धोनी की अभी भी वापसी हो सकती है। अगर आईपीएल में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया तो भारतीय टीम में उनकी वापसी हो जाएगी साथ ही इस साल टी20 विश्व कप में भी वह खेल सकते हैं।
धोनी कर रहे हैं आईपीएल के लिए तैयारी
एमएस धोनी ने विश्व कप के बाद क्रिकेट मैदान से दूर अपने परिवार के साथ समय बिताया और कई चीजें की हैं। आर्मी के साथ भी धोनी ने विश्व कप के बाद समय बिताया है। अब आईपीएल की तैयारी में धोनी जुट चुके हैं।
रांची स्टेडियम में हाल ही में धोनी को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। उन्होंने झारखंड की रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस की। अब यह देखना है कि आईपीएल के बाद अब कब धोनी भारतीय टीम जगह बनाते हैं या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



