संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे टी20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान टीम का अबतक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। पकिस्तान की टीम रविवार को स्कॉटलैंड टीम को 72 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल कर ली। इस बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर मैदान में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।

दरअसल शोएब मलिक ने 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोकर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है। वहीं उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देख स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी सानिया मिर्जा भी काफी खुश नजर आई।
Amazing performance 👏🏼
Shoaib Malik hits 54 off 18 balls with six 6s 🔥 pic.twitter.com/dA2u8kCrS1— Danyal Gilani (@DanyalGilani) November 7, 2021
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक की दमदार पारी के बाद तालियां बजाते हुए नजर आ रही हैं। मालूम हो शोएब ने महज 18 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली जो टी20 क्रिकेट में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक था।
Watching #icct20worldcup2021 #PAKvSCO @MirzaSania @realshoaibmalik pic.twitter.com/boD730zcaR
— Munawar Malick (@munawarmalick) November 7, 2021
वहीं मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 189 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 117 रन ही बना सकी। अब 11 नवंबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



