Sanjay Manjrekar का गौतम गंभीर पर फूटा गुस्सा, पूर्व क्रिकेटर ने बताई प्लेइंग 11 की कमी

Summary :

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की प्लानिंग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को सोशल मीडिया पर जमकर क्रिटीसाइज़ किया जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं देने, कप्तानी में बदलाव और टीम सेलेक्शन जैसे फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टीम की मौजूदा प्लानिंग पर अपनी राय रखी है। गौतम गंभीर की प्लानिंग पर मांजरेकर का कमेंट It…

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की प्लानिंग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को सोशल मीडिया पर जमकर क्रिटीसाइज़ किया जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं देने, कप्तानी में बदलाव और टीम सेलेक्शन जैसे फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टीम की मौजूदा प्लानिंग पर अपनी राय रखी है।

गौतम गंभीर की प्लानिंग पर मांजरेकर का कमेंट

संजय मांजरेकर ने कहा है कि गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम में ऑलराउंडरों की संख्या काफी बढ़ गई है, जबकि टीम को एक भरोसेमंद सोपेशलिस्ट मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पहले भारतीय टीम में पर्याप्त ऑलराउंडर नहीं थे, लेकिन अब उनकी संख्या जरूरत से ज्यादा हो गई है। उनके मुताबिक, “भारत को इस समय एक बेहतर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की आवश्यकता है, जो मुश्किल सिचुएशन में पारी संभाल सके।”

चुनौतीपूर्ण पिचों पर बल्लेबाजी बनी चिंता

Sanjay Manjrekar On Gautam Gambhir
Sanjay Manjrekar On Gautam Gambhir (Source: Google)

मैच के बाद चर्चा के दौरान मांजरेकर ने भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि विदेशी और चुनौतीपूर्ण सिचुएशन में टीम को ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत होती है, जो तकनीकी रूप से मजबूत हों और दबाव में लंबी पारी खेल सकें।

शुभमन गिल की वापसी की वकालत

Sanjay Manjrekar On Gautam Gambhir
Sanjay Manjrekar On Gautam Gambhir (Source: Google)

संजय मांजरेकर ने शुभमन गिल को फिर से टी-20 टीम में शामिल करने की भी बात की। उनके मुताबिक गिल अब टी20 फॉर्मेट के मेच्योर बल्लेबाज बन चुके हैं और आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि, “मैं कप्तानी की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों को धीरे-धीरे टी20 टीम में वापस लाना चाहिए। उन्होंने इंग्लैंड और बाकी विदेशी दौरों पर मुश्किल सिचुएशन में अपनी क्षमता साबित की है।”

अब इंग्लैंड दौरे पर होगी अगला टेस्ट

India Vs England
India Vs England (Source: Google)

आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड रवाना होगी, जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को होगा। इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।

वनडे सीरीज में लौटेंगे विराट कोहली

Virat Kohli Playing In England Seires
Virat Kohli Playing In England Seires (Source: Google)

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की वापसी होने की संभावना है। वह चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि अब उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। ऐसे में वनडे टीम को उनकी मौजूदगी से मजबूती मिलने की उम्मीद है। आयरलैंड में मिली हार के बाद अब सभी की नजरें इंग्लैंड दौरे पर होंगी, जहां भारतीय टीम के पास शानदार वापसी कर के क्रिटीक्स को जवाब देने का सुनहरा मौका होगा।

Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।