दिल्ली के खिलाफ ‘सुपरमैन’ बने संजू सैमसन, कप्तान ने हवा में उड़ते हुए ऐसे लपका शानदार कैच

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सजीन के 7 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेविड और क्रिस मॉरिस की तबाड़तोड़ पारियों के दम पर आरआर ने खराब परिस्थितियों से उबरते हुए

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सजीन के 7 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेविड और क्रिस मॉरिस की तबाड़तोड़ पारियों के दम पर आरआर ने खराब परिस्थितियों से उबरते हुए दिल्ली कैपिल्टस को तीन विकेट से हराकर आईपीएल के 14वें संस्करण में पहली जीत हासिल कर ली। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। 
इस सीजन का पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे जयदेव उनादकट ने दिल्ली को एक के बाद एक झटके देना शुरू कर दिया जिसमें उन्होंने पृथ्वी शॉ,शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे को काफी जल्दी ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और इसी के चलते दिल्ली बहुत बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।  दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते 20 ओवरों में केवल 147 रन बनाए। 
इस बीच फील्डिंग के लिए मैदान पर मौजूद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने एक शानदार कैच भी पकड़ा।  संजू हवा में उड़े और उन्होंने शिखर धवन का कैच अपनी मुठ्ठी में कैद किया,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
यूं तो दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी कोई ज्यादा खास नहीं रही। 3 ओवर में दिल्ली अपना 1 विकेट खोने के बाद 16 रन कायम किए थे और फिर चौथे ओवर करने आए उनादकट की गेंद पर शिखर धवन ने पीछे की ओर शॉट खेलना तो चाहा लेकिन उनका शॉट सही जगह पहुंच नहीं पाया और बीच में संजू सैमसन ने हवा में उड़कर धवन का कैच लपका। सैमसन के इस तरह कैच पकडऩे के स्टाइल को देख शिखर धवन उन्हें देखते ही रह गए। 
सैमसन के इस सुपरमैन अवतार को देख हर कोई दंग…

उनादकट (15 रन पर तीन विकेट) और मुस्ताफिजुर रहमान (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने कप्तान ऋषभ पंत (51) के अर्धशतक के बावजूद दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। उनके अलावा टॉम कुरेन (21) और ललित यादव (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए।रॉयल्स की सटीक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि दिल्ली की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा।
राजस्थान रॉयल्स की टीम के डेविड मिलर (62) और क्रिस मॉरिस (36*) रन  की शानदार पारियों की बदौलत टीम को जीत की देहलीज तक पहुंचाया। मॉरिस ने अपनी टीम के लिए  अंतिम ओवर में छक्का जड़ते हुए मैच को अपने नाम किया। 
आरआर के लिए एक समय ऐसा भी था जब लगा की मैच राजस्थान के हाथों पूरी तरह फिसल गया है, लेकिन मॉरिस की बेहतरीन बल्लेबाजी से उन्होंने इस मुकाबले की अपनी टीम के पाले में डाल दिया। आवेश खान (32 रन पर तीन विकेट), क्रिस वोक्स (22 रन पर दो विकेट) और कागिसो रबादा (30 रन पर दो विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के बावजूद 19.4 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

Desk Team