Sanju Samson On Ms Dhoni: जब दुनिया के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी विंबलडन 2026 में जीत के लिए मुकाबला करने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस खेल का सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। टूर्नामेंट से पहले JioStar पर बात करते हुए, भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने विंबलडन के महत्व, ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत की जीत और पुरुष व महिला सिंगल्स खिताब के लिए अपनी भविष्यवाणियों पर चर्चा की।
JioStar पर बात करते हुए, रोहन बोपन्ना ने पुरुष और महिला सिंगल्स खिताब के लिए अपनी भविष्यवाणियां शेयर कीं:

“यह बहुत मुश्किल सवाल है; मुकाबला बहुत खुला है। लेकिन पुरुष टूर्नामेंट के लिए मैं मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर को चुनूंगा। महिलाओं में, मैं एलेना रयबाकिना को चुनूंगा।”
Rohan Bonappa On Vimbaldon: विंबलडन के महत्व पर

“विंबलडन एक जादुई सपने जैसा है क्योंकि मैं इसे ही देखकर बड़ा हुआ हूं। घर पर, हम सिर्फ विंबलडन ही देखते थे। असल में, टेलीविज़न पर सिर्फ़ विंबलडन ही दिखाया जाता था। इसलिए, मेरे लिए वहां जाना और न केवल मौजूद रहना बल्कि उन कोर्ट पर खेलना वाकई अद्भुत था। मैंने उस दौर में भी खेला जब हमारी पीढ़ी के तीन सबसे महान टेनिस खिलाड़ी – रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच – मुकाबला कर रहे थे। उनके साथ लॉकर रूम शेयर करना और बस वहां मौजूद रहना, असल में एक सपने से भी बेहतर था।”
Sanju Samson News: JioStar पर बात करते हुए, संजू सैमसन ने टेनिस और क्रिकेट के दिग्गजों के बीच तुलना की

“क्रिकेट के रोजर फेडरर? वो MS धोनी ही हो सकते हैं। वे अपने काम को बहुत शांत और संयमित तरीके से करते हैं। जब वे खेलते हैं, तो यह बहुत आसान लगता है, फिर भी बहुत दमदार होता है। दूसरी ओर, कार्लोस अल्काराज़ बहुत आक्रामक (explosive) हैं, ठीक वैसे ही जैसे विराट भाई ने शुरुआत की थी। शायद विराट कोहली की तुलना अल्काराज़ से की जा सकती है। वे बहुत आक्रामक हैं और उनमें बहुत ताकत और तेज़ी है।”
Sanju Samson On Memories Of World Cup: ICC वुमेन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत की जीत की यादों पर

“हम सब फ़ाइनल देख रहे थे। मेरे परिवार के सदस्य और बाकी सभी लोग टीवी से चिपके हुए थे। यह देश में हम सभी के लिए एक खास पल था। हम लंबे समय से इसका इंतज़ार कर रहे थे। हमें पता था कि हम विश्व कप जीतने में सक्षम हैं, फिर भी जब हम इतने करीब थे, तो हम बहुत दूर भी थे। मैं टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत खुश था। इसके पीछे बहुत मेहनत थी और टीम में ही कई बेहतरीन कहानियां थीं।
यह हम सभी के लिए गर्व का पल था। मुझे लगता है कि हमारे लिए बहुत ऊँचे मानक तय किए गए थे। उन्होंने विश्व कप जीता और हमें ऐसे मुकाम पर पहुँचाया जहाँ हमें लगा कि हम भी भारत में ऐसा ही कर सकते हैं। यह एक शानदार पल था कि दोनों विश्व कप भारत में हुए और हमने उन्हें जीता। तो हाँ, उस जीत ने निश्चित रूप से एक भूमिका निभाई।”
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ भारत के मैच से पहले, विरोधी टीम के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के बारे में:
)
“ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बहुत सम्मान है। मुझे लगता है कि हम उन्हें इतना सम्मान इसलिए देते हैं क्योंकि जब हम बड़े हो रहे थे, तब वे क्रिकेट की सबसे दबदबे वाली टीम थी। ऐसा लगता था कि हर वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया ही जीतती है। लेकिन अब, मुझे लगता है कि हालात बदल गए हैं। हम चैंपियन हैं, और हम उसी सोच के साथ खेलते और मुकाबला करते हैं। इसलिए, हाँ, एक विरोधी टीम के तौर पर उनके लिए बहुत सम्मान है।”
विंबलडन 2026 को 29 जून से 12 जुलाई तक JioHotstar और Star Sports Network पर लाइव देखें।























