Sarpreet Singh Fifa World Cup Debut: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंडियन ओरिजन के फुटबॉलर सरप्रीत सिंह ने एक खास अचीवमेंट अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए उन्होंने वर्ल्ड कप में डेब्यू किया और इस बड़े टूर्नामेंट में मैदान पर उतरने वाले चुनिंदा इंडियन ओरिजन के खिलाड़ियों में शामिल हो गए। ग्रुप जी में खेले गए न्यूजीलैंड और ईरान के मुकाबले में सरप्रीत सिंह को शुरुआती 11 में जगह मिली। मिडफील्डर के रूप में खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और लगभग पूरे मैच में वो मैदान पर मौजूद रहे। हालांकि ओवरटाइम में एग्रेसिव प्लानिंग अपनाने के लिए न्यूजीलैंड ने उनकी जगह स्ट्राइकर जेसी रैंडल को उतारा।
यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बीच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। ड्रॉ की वजह से न्यूजीलैंड और ईरान को एक-एक प्वाइंट मिला। इससे पहले ग्रुप जी में बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया मुकाबला भी 1-1 से ड्रॉ रहा था। ऐसे में चारों टीमें फिलहाल एक-एक प्वाइंट के साथ बराबरी पर बनी हुई हैं।
Sarpreet Singh Fifa World Cup Debut: सरप्रीत सिंह की कहानी

27 साल के सरप्रीत सिंह का जन्म न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय राज्य पंजाब से संबंध रखते हैं और ऑकलैंड में उनकी एक किराना की दुकान थी। बचपन से ही फुटबॉल के प्रति जुनून रखने वाले सरप्रीत ने महज सात साल की उम्र में इस खेल को गंभीरता से अपनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने जूनियर लेवल से लेकर सीनियर लेवल तक न्यूजीलैंड का रिप्रेजेंटेशन किया है। सरप्रीत 2017 और 2019 के फीफा अंडर-20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी देश का रिप्रेजेंटेशन किया।
अब ईरान के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलकर उन्होंने अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण अचीवमेंट जोड़ ली है। वर्ल्ड कप में उनकी मौजूदगी न्यूजीलैंड फुटबॉल के लिए भी खास है, क्योंकि टीम ने लंबे इनटर्वल के बाद इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है।
Sarpreet Singh Journey For Newzealand: न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप जर्नी में अहम योगदान

सरप्रीत सिंह ने न्यूजीलैंड को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कराने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी मेहनत और प्रदर्शन की बदौलत टीम ने तीसरी बार वर्ल्ड कप में एंट्री की। इससे पहले न्यूजीलैंड सिर्फ 1982 और 2010 में ही फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाई थी।
इंडियन मूल के इस बेहतरीन खिलाड़ी का वर्ल्ड कप डेब्यू न सिर्फ न्यूजीलैंड बल्कि दुनियाभर में बसे भारतीय समुदाय के लिए भी गर्व का क्षण माना जा रहा है।
Read More: अकेले Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ गई पूरी श्रीलंका ए की टीम, जमकर हुई हाथापाई- देखें वीडियो


Download Android App
Download iOS App




