रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत के कई महान खिलाड़ी मैदान पर खेलते नजर आ रहे है. उन्हें खेलते देख कई युवाओं का सपना भी पूरा हो रहा होगा. वहीं इस टूर्नामेंट का अब अंतिम रूप देने का वक्त आ गया है. चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज टीम शामिल हैं. हालांकि 28 और 29 सप्टेंबर को सेमी फाइनल खेला जाने वाला था.

पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला है और दूसरा श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच. वहीं कल जब भारत और ऑस्ट्रेलिया पहले सेमीफाइनल खेलने के लिए मैदान पर उतरी तब, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम ने 17 ओवरों में अपने 5 विकेट खोकर 135 रन बनाए, जिसके बाद रायपुर में बारिश होने लगी और मैच को वहीं रोक दिया गया.

इसके बाद बारिश इतनी ज्यादा हुई कि फिर पूरा स्टेडियम पानी से भर गया और खेल को जारी रखना ना के बराबर हो गया. वहीं अब मैनेजमैंट ने यह फैसला लिया है कि कल के स्थगित किए गए मुकाबले को आज 3.30 बजे से कराया जाएगा, और जहां मुकाबले को रोका गया था, वहीं से मैच को शुरू किया जाएगा, यानी कि आज ऑस्ट्रेलिया 18वें ओवर से अपना खेल शुरू करेगी. वही जो आज दूसरा सेमीफाइनल खेला जाने वाला था श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच, उसे आज के बदले कल रिशिड्यूल कर दिया गया है.

फाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. वहीं मौसम की बात करें तो कयास लगाए जा रहे है कि रायपुर में लगातार 3 दिन बारिश होगी. तो ऐसे में आगे का खेल बारिश पर ही निर्भर करता है. वहीं अगर बारिश नहीं होता है तो जैसा कि मैंने अभी बताया खेल बिल्कुल उसी हिसाब से कराया जाएगा वरना अगर आज भी बारिश खेल में बाधा डालती है तो आज के मुकाबले का फैसला टॉस से कराया जाएगा, जो भी टीम टॉस जीतेगी वो फाइनल में अपनी जगह बना लेगी और यही नियम दूसरे सेमीफाइनल में भी होगा, जहां श्रीलंका और वेस्टइंडीज आमने सामने होने वाले हैं.

इसके बाद जो भी दो टीम फाइनल में पहुंचेगी वो 1 तारीख को आमने-सामने होंगे और अगर उस दिन भी बारिश की वजह से मुकाबला नहीं हुई तब उसके अगले दिन फाइनल मुकाबला कराया जाएगा और फिर 2 अक्टूबर को भी मैच रद्द करना पड़ जाए तो दोनो ही टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. वहीं लोगों को आज के मैच में कल के टिकट पर ही मैच देखने दिया जाएगा और एंट्री मिलेगी.


Download Android App
Download iOS App



