शाकिब अल हसन के बचाव में उतरीं पत्नी उम्मी अहमद शिशिर बोलीं-मेरे पति को विलेन बनया जा रहा है

Summary :

एक क्रिकेट मैच के बीच बांग्‍लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन को अपना गुस्सा दिखाना लगता है अब खु पर ही भारी पड़ गया है।

एक क्रिकेट मैच के बीच बांग्‍लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन को अपना गुस्सा दिखाना लगता है अब खु पर ही भारी पड़ गया है। जी हां सोशल मीडिया जमकर हुई माथा पच्ची के बाद इस ऑलराउंडर को माफी मांगनी पड़ी। हालांकि इतना सब कुछ होने के बाद शाकिब की बेगम साहिबा उम्मी अहमद शिशिर ने अपना रिएक्शन दिया है।
शाकिब ने मुशफिकुर रहीम के खिलाफ की गई पगबाधा की अपील को खारिज किए जाने के बाद लात मारकर स्टंप गिरा दिया। बाद में उन्होंने मैदान पर ही स्टंप उखाड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और फिर अंपायर से बहस भी करने लगे।  जिसके बाद शाकिब अल हसन का इस तरह का रवैया देख सभी ने नाराजगी जताई है। उनकी इस हकरत को लेकर जहां चारो ओर उनकी आलोचना हो रही है तो वहीं उनकी पत्नी उम्मे अहमद शिशिर ने इस मामले में अपने पति का बचाव किया है और कहा है कि उनके पति के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
शाकिब हिम्मतवाला है…
 
उम्मी अहमद शिशिर ने फेसबुक पर लिखा, मैं इस घटना को वैसे ही एंजॉय कर रही हूं जैसा कि मीडिया कर रहा है। आखिरकार कोई टीवी चैनल पर कोई तो न्यूज आई। जो लोग तस्वीर को साफ से देख पाए उनका सपोर्ट पाकर अच्छा लग रहा है, कम कम किसी को मुश्किल हालात के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत है।

आगे कहती हैं,’हालांकि ये देखना दुखद है कि मुख्य मुद्दे को मीडिया द्वारा दरकिनार कर दिया गया, जो गुस्सा दिखा सिर्फ उसे हाइलाइट किया गया..असल मसला अंपायर का फैसला था, जो नजरों में आया। हेडलाइन सच में दुखद है। मुझे लगता है कि उनके खिलाफ यह एक साजिश है ताकि उन्हें हर हालात का विलेन साबित किया जा सके। अगर आप क्रिकेट फैंस हैं तो अपने एक्शन को लेकर सतर्क रहें।

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब ढाका प्रीमियर लीग 2021 में मोहम्मडन स्पोर्टिग क्लब की ओर से खेलते हुए मैदान पर गुस्से में अपना आपा खो बैठे थे और अंपायर के आउट नहीं देने पर स्टंप्स को लात मारकर गिरा दिया था। शाकिब डीपीएल में अभानी लिमिटेड के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे और तभी अपनी एक गेंद पर अंपायर द्वारा आउट नहीं देने पर वह एक बार नहीं, बल्कि दो बार अपना गुस्से में अपना आपा खो बैठे।

Desk Team