ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में की जाती है। बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों पर नचाने वाले शेन वॉर्न ने एक बड़ा खुलासा किया है। वॉर्न ने उन दो बल्लेबाजों का नाम लिया है, जिनके साथ साथ खेलना बेहतर भी रहा और नहीं भी। जी हां दरअसल हाल ही में आस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने दुनिया के दो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की तारीफ की है। वार्न ने कहा है कि ये दोनों सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे, जिनके खिलाफ और जिनके साथ वह खेले हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
वार्न ने अपने इंस्टाग्राम पर इन दोनों के साथ एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे, जिनके खिलाफ और जिनके साथ मैं 1989 से 2013 तक खेला हूं। क्या आप हम तीनों को खेलते हुए देखना पसंद करते हैं और मैदान पर प्रतिस्पर्धा करते हुए।
सचिन ने 16 साल की उम्र में 1989 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं और वनडे तथा टेस्ट में मिलाकर 100 शतक लगाए हैं।

लारा ने वेस्टइंडीज के लिए 131 टेस्ट और 299 वनडे मैच खेला है। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 400 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। वार्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट लिए हैं। वहीं, 194 वनडे में उनके नाम 293 विकेट है।


Download Android App
Download iOS App



