शिखर धवन ने पहली बार चोट के बाद पकड़ा बैट, इस अंदाज़ में Bottle Cap Challenge पूरा किया

Summary :

आईसीसी विश्व कप 2019 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अंगूठे में चोट लग गई थी

आईसीसी विश्व कप 2019 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अंगूठे में चोट लग गई थी जिसके बाद वह विश्व कप से बाहर हो गए थे। 
बता दें कि धवन की चोट अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह ने शिखर धवन को बॉटलकैप चैलेंज दिया था। धवन ने भी युवराज का चैलेंज स्वीकार करते हुए इसे अपने ही अंदाज में पूरा किया है। 
युवराज सिंह ने यह चैलेंज धवन के साथ पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को दिया था। इस चैलेंज को करते हुए धवन ने ट्वीट में लिखा, युवी पाजी, यह मेरा बॉलकैपचैलेंज है। चोट के बाद मैं पहली बार बल्ला पकड़ रहा हूं। वापसी करना अच्छा लग रहा है।

सोशल मीडिया पर बॉटलकैपचैलेंज बहुत वायरल हो रहा है। दरअसल इस चैलेंज के अनुसार बोतल का ढक्कर बिना हाथ लगाए खोलना होता है। इस चैलेंज को बॉलीवुड के कई सितारों ने किया है और अब क्रिकेटर भी इसमें शामिल हो गए हैं। 
शिखर धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट विश्व कप के दौरान मैच में लगी थी। चोट लगने के बाद भी धवन ने शानदार 117 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत की नीम रखी थी। इस मैच के दौरान धवन के हाथ में दर्द और सूजन थी लेकिन उसके बाद भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। 
धवन के अंगूठे का स्कैन किया गया तो हेयरलाइन फ्रैक्चर निकल गया। उसके बाद तीन मैचों के लिए धवन को टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन उसके बाद जब मेडिकल टीम ने उनकी चोट पर कोई सुधार नहीं देखा तो उन्हें इस टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया गया था। 

Desk Team