भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अंगूठे में चोट लग गई है। जिसके बाद तीन हफ्तों के लिए वह टीम से बाहर हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब उनका विश्व कप में खेलना भी मुशिकल हो सकता है। दरअसल शिखर को यह हाथ में चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में लगी थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में शिखर ने 117 रन 109 गेंदों में बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल की बाउंसर गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी। जिसके बाद उन्हें चोट में ही 117 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद फील्डिंग के दौरान भी धवन की जगह मैदान पर रवींद्र जडेजा आए थे। उन्होंने ने ही पूरे 50 ओवर धवन की जगह फील्डिंग की थी।

तीन हफ्तों के लिए टीम से बाहर हुए शिखर धवन
शिखर धवन का स्कैन कराया गया है जिसमें उनके अंगूठे में फ्रैक्चर आया है। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भारतीय टीम में शिखर की जगह श्रेयस अय्यर खिलाने की मांग उठी है। तो वहीं ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ अब केएल राहुल को दी जा सकती है। इतना ही नहीं अजिंक्य रहाणे की भी विश्व कप टीम में खेलने की संभावना बढ़ गई हैं। इसी दौड़ में रहाणे के साथ युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी आ रहा है।

अब यह देखना होगा आखिर भारतीय टीम के साथ धवन की जगह किसको मिलती है। इसी बीच संदीप पाटील ने बात करते हुए कहा, इस पर टीम के कप्तान विराट कोहली का ही आखिरी फैसला होगा वह किसको टीम में चुनते हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने धवन की जगह टीम में पंत का नाम लिया है।

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन को सब टीम में गब्बर के नाम से बुलाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन ने 117 रनों की पारी खेल कर टीम की जीत की नींव रखी थी। धवन की शानदार पारी के बाद ऐसा लग रहा था कि विश्व कप के आने वाले मैचों में भारतीय टीम मजबूत टीम बन सकती है।

किसी भी विपक्षी टीम के पास रोहित और शिखर की जोड़ी का जवाब नहीं था। ऐसे में धवन का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आगामी मैच में ही पता चलेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी कौन संभालता है।


Download Android App
Download iOS App



