शिखर धवन ने किया खुलासा, कहा- गर्दन में बाउंसर लगने के बाद ऐसे बचा

Summary :

भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन इंडिया ए टीम में खेलते नजर आए। भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी

भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन इंडिया ए टीम में खेलते नजर आए। भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी जिसके अंतिम दो मैचों में शिखर धवन को टीम में शामिल किया गया था। वनडे सीरीज के पांचवें मैच में धवन की गर्दन पर तेज बाउंसर लग गई थी।
धवन के गेंद लगने के बाद मैदान पर फिजियो आ गए थे। शिखर धवन की गर्दन पर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज हेनड्रिक्स की गेंद लगी थी। दरअसल इस गेंद पर धवन स्कूप लगाना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके गर्दन पर लग गई। धवन को गर्दन में चोट लग गई थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। 
इस मैच में धवन ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए थे। साथ इस पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े थे। बीते बुधवार को शिखर धवन ने ओणम के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में धवन ने गर्दन पर बाउंसर लगने के बारे में भी बताया था। 
इस पोस्ट के साथ धवन ने कैप्‍शन में लिखा, मेरी गर्दन पर इतनी तेज बाउंसर लगने के बावजूद भी मैं पूरी तरह से ठीक रहा। यहां की आरती को अटैंड करना शानदार अनुभव था। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अंतिम मैच में संजू सैमसन के साथ धवन ने 135 रनों की साझेदारी की थी और इंडिया ए को मैच जीताया था। 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी ओणम के अवसर पर अपने फैन के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। ट्वीट करते हुए सचिन ने अपने फैन के बारे में सबको बताया। ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्‍शन में सचिन ने लिखा, सभी को ओणम की शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए। केरल दौरे पर मेरी मुलाकात प्रणव से हुई थी, यह ऐसे कलाकार हैं जो अपने पैरों से स्कैच तैयार किया करते हैं।

Desk Team