टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने की जी तोड़ मेहनत करने में लगे हुए हैं। दरअसल इसी साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के बीच श्रेयस फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए थे और उन्हें कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद अय्यर आईपीएल 2021 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। खैर, श्रेयस ने अपने चोटिल कंधे का ऑपरेशन करवा लिया था।

शेयर किया लेटेस्ट वीडियो…
हाल ही में बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो नए और डेशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। श्रेयस ने अपने बालो को ग्रे कलर से रंगा है और फंकी लुक दिया है। इन फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ताजा बालों की सांस की तरह। श्रेयस के इस वीडियो और फोटो को देख फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस दौरान एक यूजर ने लिखा, भाई, आप एक्टर नहीं हो इसलिए खेल पर फोकस करो। जबकि एक अन्य फैंस ने लिखा, सुपर हीरो…एक दम कड़क।

वहीं क्रिकेट करियर की बात करें तो श्रेयस अय्यर जहां पिछले महीनों आईपीएल के 14 वें सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे तो अब उम्मीद की जा रही है अय्यर इंडियन प्रीमियर के दूसरे हाफ यानि जो सितंबर में यूएई में खेला जाना है उसका हिस्सा होंगे। वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी वर्क आउट का वीडियो अपलोड करते रहते हैं। भारत में आयोजित आईपीएल 2021 के पहले हाफ में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत ने की थी।

बता दें, श्रेयस की श्रीलंका दौरे पर वापसी हो सकती है, मगर वह इस दौरे के लिए स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए। फिलहाल इस वक्त समय भारत की दो क्रिकेट टीमें दो अलग अलग दौरों पर हैं। जहां विराट सेना इंग्लैंड में है तो वहीं शिखर धवन की अगुआई वाली एक भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है।


Download Android App
Download iOS App



