भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में कंधे में चोट लग गई थी। ऐसे में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के बाद अय्यर टीम से बाहर हो गए थे। क्रिकेटर फील्डिंग के दौरान चोटिल हुआ था।

अय्यर को ज्यादा चोट लगने की वजह से उन्हें आईपीएल 2021 में भी दिल्ली कैपिटल्स से बाहर रहना पड़ा। वहीं श्रेयस अय्यर ने आज अपनी कंधे की सर्जरी करवाई है और इस दौरान अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक धांसू मैसेज लिखा है।

अय्यर ने शेयर की तस्वीर…
अय्यर ने अपनी तस्वीर शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा,सर्जरी सफल थी और शेर की तरह दृढ़ निश्चय के साथ मैं जल्द ही वापसी करूंगा। आप लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।
बता दें कि इंग्लैंड के विरुद्ध पहले वनडे मैच में जॉनी बेयरेस्टो के एक शॉट को रोकने के लिए श्रेयस ने डाइव लगाई थी,जिसके बाद उनके कंधे में ज्यादा चोट आई। जिसके बाद वह दर्द में तड़प रहे थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ऐसे में श्रेयस अय्यर को अब करीब चार से पांच महीने तक के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपनी शानदार कप्तानी में पिछले साल फाइनल तक पहुंचाने वाले इस बल्लेबाज की कमी फ्रेंचाइजी टीम को जरूर खलेगी। अय्यर के टीम में नहीं होने के बाद दिल्ली ने उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी हैं।

बताते चलें,बेशक चोटिल होने के कारण इस वक्त श्रेयस अय्यर टीम से बाहर चल रहे है और आईपीएल में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बावजूद इसके श्रेयस अय्यर को आईपीएल के इस सीजन की पूरी सैलरी दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



