भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को उम्मीद है कि सीनियर टेस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे और ढेर सारे रन बनाएंगे। जनवरी में साउथ अफ्रीका से 2-1 की श्रृंखला हारने में, रहाणे और पुजारा छह पारियों में केवल 136 और 135 रन बनाए थे। दोनों पर टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखने का दबाव होने के कारण रणजी ट्रॉफी की बहाली श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से ठीक पहले हुई है।

गांगुली ने कहा-हां, वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उम्मीद है वे रणजी ट्रॉफी में वापस आएंगे और बहुत सारे रन बनाएंगे, जो मुझे यकीन है कि वे करेंगे। इसमें मुझे कोई समस्या नहीं दिख रही है। रणजी ट्रॉफी एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और हम सभी ने टूर्नामेंट खेला है। इसलिए, वे भी वहां वापस जाएंगे और प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अतीत में टूर्नामेंट खेला है, जब वे केवल टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे और वनडे या सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं थे। इसलिए, यह कोई समस्या नहीं होगी।

गांगुली ने स्वीकार किया कि 2021-22 सीजन में होने वाली रणजी ट्रॉफी को कराना चुनौती थी, क्योंकि तीसरी लहर ने इसे 13 जनवरी से स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा, जाहिर है, हम रणजी ट्रॉफी के एक साल से चूक गए। यह भारत में सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और हम हमेशा इसे आयोजित करना चाहते थे। लेकिन दुनिया ने पिछले दो सालों में जो देखा है, मुझे नहीं लगता कि यह किसी के जीवनकाल में हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



