दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सीरीज को अपनी तरफ से स्थगित कर दिया गया है. यह सीरीज अगले साल के 12 जनवरी से 17 जनवरी के बीच खेलने वाले थे, पर दक्षिण अफ्रीका ने अपने बिजी शेड्यूल की वजह से सीरीज को स्थगित कर दिया. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से बात की थी कि शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया जाए पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट ने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से इस सीरीज को कैंसिल करनी पड़ी.

सीरीज कैंसिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लग सकता है. सीरीज स्थगित करने की वजह से ऑस्ट्रेलिया को 30 पॉइंट का फायदा हो सकता है क्योंकि ये सीरीज आईसीसी सूपर लीग का हिस्सा था. इस बात की जानकारी खुद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने दी है. उन्होंने साफ कहा कि 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद एकदिवसीय सीरीज खेले जाने थे पर अब वो नहीं हो पाएगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में ही होने वाले है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज ना खेलना उसे मुश्किल में डाल सकता है. इस टीम को डायरेक्ट क्वालीफाई करना भी फिर मुश्किल हो सकता है क्योंकि इस टीम के पॉइंट्स आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में 49 हैं और टीम ग्यारहवें स्थान पर बनी हुई है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सीईओ निक हाक्ली ने कहा कि यह निराशाजनक है कि साउथ अफ्रीका इस सीरीज को खेलने में सक्षम नहीं है. हम काफी खुश थे कि हमें दक्षिण अफ्रीका टीम की मेजबानी करने मौका मिलेगा. आपको बता दें कि 2021 से 2023 की सुपर लीग पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर इंग्लैंड है, जिसके 125 पॉइंट्स हैं वहीं भारत 79 अंकों के साथ छठे स्थान पर है.


Download Android App
Download iOS App



