मौजूदा चैम्पियन स्पेन ने पहली बार फाइनल में पहुंची कोलंबिया की टीम को 1-0 से हराकर रविवार को यहां फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में इससे पहले शानदार प्रदर्शन करने वाले कोलंबिया के लिए अंत निराशाजनक रहा क्योंकि वह आत्मघाती गोल के कारण हार गया।
डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल के 82वें मिनट में कोलंबियाई डिफेंडर एना मारिया गुज़मैन ज़ापाटा ने आत्मघाती गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।


Download Android App
Download iOS App



