Sri Lanka 1st Innings All-Out: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. गाले में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान श्रीलंका पहली पारी में ऑलआउट हो चुकी है. वहीं भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी के स्कोर के आधार पर अच्छी खासी बढ़त बना ली है. भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके दम पर श्रीलंका केवल 284 रनों के स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा बैठी.
Sri Lanka 1st Innings All-Out

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत और श्रीलंका आमने-सामने है. भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाकर सिमट गई. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी.
इसके जवाब में श्रीलंका खेलने उतरी. उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. एक समय मेजबान टीम का स्कोर 5 विकेट खोकर 90 रन था. हालांकि इसके बाद निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुषा ने श्रीलंकाई पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर 146 रनों की साझेदारी की. सोनल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंदों का सामना करके 100 रन ठोके. वहीं डिकवेला के बल्ले से भी 80 रनों की पारी निकली. ये दोनों बैटर अपनी टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे. इन पारियों के बावजूद श्रीलंका पहली पारी में महज 284 रन बनाकर ढेर हो गई.
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्लेबाजों के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी काफी प्रभावित किया. लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम कर लिए. उनके अलावा टीम के वरिष्ठ लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की. और तीन विकेट अपनी झोली में डाल लिए. चाइनामैन कुलदीप यादव और टीम के दोनों तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में एक-एक विकेट आया.
भारत को मिली 178 रनों की बढ़त

पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. जिसके बाद उनका पलड़ा इस मुकाबले में और भारी हो गया है. दूसरी पारी में जब शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम बैटिंग करने उतरेगी, तो 178 रनों के आगे से खेलना शुरू करेगी.
Read More: दिग्वेश राठी ने फिर किया मैदान पर ‘लफड़ा’, प्रियांश आर्या को आउट करके किया विवादित सेलिब्रेशन



Download Android App
Download iOS App




