भारत के बाद अब इंग्लैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ आज से खेला जाना है. तीन मैचों की सीरीज का आज पहला मुकाबला खेला जाएगा और आज का यह मुकाबला इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का वनडे करियर का आखिरी मुकाबला होगा. दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले सीरीज को बांग्लादेश के हाथों 2-1 से गंवा दिया था. वहीं अब इसका सामना इंग्लैंड से है जो खुद भी रविवार को 2-1 से भारत के हाथों अपने ही घर पर सीरीज गंवाई थी.

साउथ अफ्रीका इंग्लैंड दौरे से पहले भारत के दौरे पर थी जहां दोनों के बीच 2-2 से बराबर का टी 20 सीरीज खेला गया. साउथ अफ्रीका अपने हार के सिलसिले को अब खत्म करना चाहेगी और इंग्लैंड के दौरे पर कुछ अलग करने की पूरी कोशिश करेगी. साउथ अफ्रीका एक बेहतरीन टीम है. केशव महाराज की अगुवाई में टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी है, जो किसी भी समय खेल को अपनी तरफ मोड़ सकते है. वहीं इंग्लैंड की टीम लगभग वहीं है जो भारत के खिलाफ खेली थी.हालांकि टीम में स्पिनर गेंदबाज आदिल रशिद को भी वापस लाया गया है. उनके वापसी पर कप्तान जोस बटलर ने कहा था कि उनका टीम में आना एक अच्छा संकेत है. वो एक बेहतरीन गेंदबाज है. आज का मैच भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से शुरू होगा.

आज के इस मैच के आकर्षण का केंद्र होंगे बेन स्टोक्स क्योंकि उनका आज का मैच वनडे करियर का आखिरी मैच होने वाला है. कल ही उन्होंने इस बात कि घोषणा की थी कि उनका शरीर अब तीनों फॉर्मेट खेलने की इजाजत नहीं दे रहा है इसलिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला उनका आखिरी मुकाबला होगा.

वैसे दोनों टीम की प्लेइंग-11 कुछ इस तरह से हो सकती है:
इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली.
दक्षिण अफ्रीका टीम: केशव महाराज (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), डेविड मालन, एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी.


Download Android App
Download iOS App



