टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंकाई दौरे पर है। इस दौरे पर टीम की कमान शिखर धवन के हाथों सौंपी गई है। दरअसल विराट कोहली एक सीनियर टीम के साथ इंग्लैंड दौरे के लिए गए हुए हैं। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम में खेल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए श्रीलंकाई दौरा अबतक काफी खराब रहा है और वो गेंद और बल्ले दोनों से ही कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में हार्दिक को टीम में लगातार जगह देने पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

पांड्या की मुसीबतें बड़ी…
एक सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद पूरे श्रीलंकाई दौरे पर पांड्या कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए, जिसके लिए दुनिया में उनकी खूब वाहवाही होती है। हार्दिक पांड्या क्रिकेट न केवल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी बल्कि बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। बता दें कि भारतीय टीम में अब कई युवा खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह बना चुके हैं। ऐसे में हार्दिक की जगह को खतरा तो जरूर है।

सुनील गावस्कर ने लिए ये सारे नाम…
भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने हाल ही में ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो आने वाले वक्त में हार्दिक की जगह ले सकते हैं। गावस्कर ने एक बातचीत में बताया भारत के पास बेशक बैकअप है और दीपक चाहर एक अच्छे ऑलराउंडर के रूप में खेल सकते हैं। अभी आपने भुवनेश्वर को वो मौका नहीं दिया है। दो तीन साल पहले उन्होंने उन्होंने धोनी के साथ भारत को एक मैच जिता दिया था।

भारत ने श्रीलंका को तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 38 रनों से हराया था और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस सीरीज के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करने टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके।


Download Android App
Download iOS App



