सूर्यकुमार यादव ने कप्तान विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो पर दी अपनी प्रतिक्रिया, देखें वायरल कमेंट

Summary :

भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन करके फैन्स का दिल जीत रहे हैं। मगर टीम इंडिया में अभी तक उन्हें मौका नहीं मिला है।

भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन करके फैन्स का दिल जीत रहे हैं। मगर टीम इंडिया में अभी तक उन्हें मौका नहीं मिला है। ऐसा कहा गया था कि भारतीय टीम में उनके चयन ना होने के कारण सूर्यकुमार यादव निराश हो गए थे। 
जब सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के एक विवादित ट्वीट को लाइक किया था तब इस बात की पुष्टि हुई थी कि वह निराश हैं। विराट कोहली के इस विवादित ट्वीट को लाइक करने के बाद क्रिकेट फैन्स ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए ट्रोल किया था। मगर अब विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
बता दें कि, विराट कोहली के ऊपर एक मीम बना था जिसमें उन्हें कागजी कप्तान बताया गया था उसी ट्वीट को सूर्यकुमार यादव ने लाइक कर दिया था। वैसे तो उस ट्वीट को सूर्यकुमार यादव ने बाद में विवाद बढ़ने के बाद अनलाइक कर दिया था। मगर सोशल मीडिया पर उनका स्क्रीनशॉट खूब वायरल हुआ था। विराट के फैन्स की ओर से सूर्यकुमार को इस विवादित ट्वीट को लाइक करने पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। मगर अब विराट कोहली का सम्मान करते हुए सूर्यकुमार यादव अब नजर आए हैं। 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी दौरे के लिए सिडनी में कप्तान विराट कोहली सहित टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। बीते मंगलवार को विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रैक्टिस का वीडियो साझा किया जिसपर मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने अपना रिएक्‍शन दिया। विराट कोहली ने अपने इस वीडियो में लिखा, प्रैक्टिस सेशन से प्यार। सूर्यकुमार यादव ने विराट के इसी वीडियो पर प्रतिक्रया देते हुए कमेंट में लिखा, एनर्जी, बल्ले की ध्वनि और डोमिनेशन देखने के लिए बेताब हूं। 

सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का यह कमेंट खूब शेयर हो रहा है। एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव को फैन्स ने अपने निशाने पर ले लिया है। 

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है। जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव का चयन नहीं हुआ था तो विराट कोहली नेे आरसीबी के खिलाफ जबरदस्त पारी सूर्यकुमार ने खेली थी। 
मुंबई इंडियंस की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में 16 मैच खेलते हुए 40 की औसत से 15 पारियों में 480 रन बनाए हैं। इस दौरान चार अर्धशतक  उनके बल्ले से निकले हैं वहीं 145 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से उन्होंने रन बनाए हैं। 

Desk Team