इंदौर : ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की तीन साल के लम्बे अंतराल के बाद मैट पर वापसी के फैसले को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आज खुशी जतायी। उन्होंने इसके साथ ही, स्पष्ट किया कि किसी पहलवान को इसके लिये बाध्य नहीं किया जा सकता कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिये उसे राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना ही होगा।
सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के जरिये सुशील कुमार लम्बे अरसे बाद मैट पर लौटने जा रहे हैं। हालांकि, यह उनका स्वयं का निर्णय है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी खिलाड़ी को इस बात के लिये बाध्य नहीं कर सकते कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिये उसे राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलनी ही होगी। इसकी वजह यह है कि चोट या निजी कारणों से कोई भी अच्छा खिलाड़ राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलने से वंचित रह सकता है।


Download Android App
Download iOS App



