लंदन : इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर को लगता है कि बेन स्टोक्स की टीम में वापसी और उनकी जगह दूसरे टेस्ट में टीम में शामिल हुए क्रिस वोक्स के शतक लगाने के बाद भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट की टीम के चयन को लेकर दुविधा की स्थिति हो सकती है। बटलर ने स्काई स्पोर्ट्स पर लिखा, ‘‘ ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में टीम का चयन करना मुश्किल होगा। सैम कुरेन और क्रिस वोक्स ने पहले दो टेस्ट मैचों में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीते हैं और बेन स्टोक्स टीम में वापस आ रहे हैं, यह कोच और कप्तान के लिए एक कठिन निर्णय होगा।
इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है। हरफनमौला स्टोक्स को झगड़े के मामले में ब्रिस्टल अदालत द्वारा निर्दोष करार दिये जाने के बाद इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया। बटलर ने कहा, ‘‘ स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी है दुनिया के ज्यादातर टीमों में जगह बना सकते हैं और वह उपलब्ध हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह टीम शीट पर शुरूआती नामों में शामिल होंगे। मैं उनके अभ्यास सत्र में शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



