भारतीय टीम के नंबर-1 गेंदबाज आर.अश्विन इन दिनों तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में अपनी टीम डिंडीगुल ड्रैगन के लिए खेल रहे हैं और टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। 12 जून से शुरू हुआ यह प्रतियोगिता में कल 14 जून को अश्विन की टीम अपना पहला मुकाबला खेली और पहले ही मुकाबले में यह टीम चर्चा में आ गई जब टीम के कप्तान ने बा11सी ट्रिची के खिलाफ मुकाबले में 1 ही गेंद पर 2 बार रिव्यू ले लिए।

दरअसल अश्विन 13वें ओवर की अंतिम गेंद राजकुमार को फेंके, जिसपर राजकुमार ने बल्ला चलाया और बॉल जाकर विकेटकीपर बाबा इंद्रजीत के दस्ताने में चिपक गई। इसके बाद अश्विन की टीम ने अपील किया और अंपायर ने आउट करार दिया। अंपायर के इस फैसले को चैलेंज करते हुए राजकुमार ने पहले रिव्यू लिया, जिसमें पता चला कि गेंद राजकुमार के बल्ले पर नहीं बल्कि बल्ला जमीन पर टकराया फिर गेंद विकेटकीपर के दस्ताने में गई। थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर को फैसला बदलने का आदेश दिया। वहीं फैसला बदलने के बाद अश्विन ने तुरंत ही बॉलिंग रिव्यू ले लिया, लेकिन इस बार फैसला को नहीं बदला गया और राजकुमार नाबाद रहे।

राजकुमार ने 22 गेंदों पर 39 रन की बेहतरीन पारी खेली, मगर टीम को जीत नहीं दिला पाए। ट्रिची ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद टीम ने अपने सारे विकेट खोकर 120 रन बनाए। वहीं 121 रन के लक्ष्य को अश्विन की कप्तानी वाली टीम डिंडीगुल ने मुकाबले को 15वें ओवर में ही अपने 6 विकेट शेष रहते जीत लिया। इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 21 रन 3 विकेट हासिल किया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला।
Uno Reverse card in real life! Ashwin reviews a review 🤐
.
.#TNPLonFanCode pic.twitter.com/CkC8FOxKd9— FanCode (@FanCode) June 14, 2023
1 महीने तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 32 मुकाबले खेले जाएंगे और फाइनल 12 जुलाई को होगा। तो देखना दिलचस्प होगा कि इस टूर्नामेंट को अश्विन की टीम जीत पाती है या फिर नहीं।


Download Android App
Download iOS App



