आईपीएस सीजन-16 को चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत कर पांचवी बार चैंपियन बनी। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने इस बार भी परचम लहराया। मगर यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल का यह सीजन सीएसके से भी ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी के नाम रहा। पहली बार हमने इस तरह का क्रेज और पागलपन देखा। वहीं आईपीएल के दौरान कई किस्से भी सुनने को मिले, जिसमें से सबसे प्रसिद्ध जो था, वो धोनी-जडेजा के बीच का किस्सा था। माना जा रहा था कि बीच आईपीएल में ही दोनों के बीच कुछ अनबन हो गए थे। हालांकि इस विवाद पर सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपना बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इसे खारिज कर दिया हैं। तो आइए आपको बताते है कि आखिर सीएसके सीईओ ने क्या कहा है।

काशी विश्वनाथन ने कहा है कि आईपीएल 2023 सीजन के दौरान स्टेडियम में मैच देखने आए लोग एमएस धोनी को देखने के लिए रवींद्र जडेजा को आउट होने के लिए कहते हैं, जिससे खिलाड़ी को दुख पहुंचा है। इसके बाद उन्होंने दोनों स्टार खिलाड़ी के बीच के अनबन को पूरी तरह से नकार दिया और कहा कि लोगों की बात से जडेजा को बुरा लगा है, जिससे वह दुखी हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाजी में रुतुराज, कॉनवे, मोइन और रहाणे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन जब भी जडेजा क्रीज पर जाते थे तो 5 से 10 गेंद बाकी होती थी।

ऐसे में उन्हें मालूम होता था कि अगले नंबर पर धोनी आएंगे और ऐसे में जडेजा को खुद कई बार दो से तीन गेंद खेलने को मिलती थी। ऐसे में वो जब भी आउट होकर वापस पवेलियन लौटते थे तो लोग चिल्ला कर धोनी का स्वागत करते थे, जिससे उन्हें दुख हुआ है। ऐसी स्थिति में किसी भी खिलाड़ी पर दबाव होगा, लेकिन जडेजा ने इस पर कभी कोई शिकायत नहीं की। इसके बाद विश्वनाखन ने खुद की और सर जडेजा के बीच फाइनल के बाद वार्तालाप पर कहा कि यह सब खेल का हिस्सा है। ट्रॉफी जीतने के बाद लोगों ने वीडियो देखे और मान लिया कि मैं उनके गुस्से को शांत कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं था। मैं उनसे मैच के बारे में बात कर रहा था कि उन्होंने क्या पारी खेली है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा है यह बाहर क्रिकेट फैंस को नहीं पता होता हैं। जडेजा ने मन में धोनी को लेकर हमेशा सम्मान रहा हैं। उन्होंने चैंपियन बनने के बाद कहा भी था कि मैं यह जी धोनी को समर्पित करता हूं। तो इससे पता लगता है कि जडेजा के मन में धोनी के लिए किस तरह की भावना हैं। वहीं धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता था, मगर उन्होंने फाइनल में जीत के बाद कहा है कि वो अगले साल खेलने की पूरी कोशिश करेंगे, अगर उनका शरीर साथ देता है तो।


Download Android App
Download iOS App



