शेन वॉर्न का 4 मार्च को थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक को माना जा रहा है। लेकिन अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है। मगर जो भी हो दुनिया से क्रिकेट का एक दिग्गज खिलाडी हमेशा के लिए जा चुका है। और आज हम आपको शेन वार्न की ज़िंदगी के कुछ अनसुने पहलू बताने वाले हैं जिन्हे शायद आपने पहले नहीं सुना होगा।
फील्ड में शेन महान खिलाडी थे लेकिन आम ज़िंदगी में उन्होंने कई ऐसी हरकते की जिसकी वजह से उनकी साख को चोट पहुंची थी। पत्नी को धोखा देने के लिए, सटोरियों से पैसे लेने के लिए, प्रतिबंधित ड्रग्स लेने और ब्रिटिश महिलाओं से संबंध बनाने को आमंत्रित करने तक। क्रिकेट में उन्होंने स्तर को काफी ऊंचा बनाए रखा मगर असल जिन्दगी में खराब आचरण से उस स्तर को उतना ही गिरा कर भरपाई भी की।

जब तक वॉर्न क्रिकेट की दुनिया में नहीं आए तब तक एक स्पिनर को सुपरस्टार के रूप में देखने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। तेज और उग्र गेंदबाजों वाली ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी टीमों में स्पिनर को सिर्फ पेस गेंदबाजों को आराम दिलाने के लिए गेंदबाजी दी जाती थी। लेकिन शेन वार्न ने इस नियम को बदल डाला हालाँकि वॉर्न ने जब इस मरती हुई कला को जीवित किया उसी वक्त दो और गेंदबाज अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन भी महान स्पिनर बनकर उभरे।


Download Android App
Download iOS App



