आईपीएल 2022 का आगाज शानदार हुआ है और इस दौरान कई भारतीय खिलाडियों की शानदार फॉर्म देखने को मिली है। IPL का ये सीजन आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिहाज़ से काफी एहम हैँ और सभी भारतीय खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ही परफॉर्मेंस दे रहे हैं। सभी ये जानते हैँ कि अगर वो इस लीग में छाप छोड़ने में कामयाब रहे तो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।
वहीं रवि शास्त्री का कहना है की धोनी अब टीम का हिस्सा नहीं है ऐसे में भारत को एक अच्छे फिनिशर की जरूरत होगी और इसके लिए उन्होंने दिनेश कार्तिक को सजेस्ट किया है। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे हैं। कार्तिक ने अभी तक खेले तीन मैचों में 204.5 के स्ट्राइकरेट से 44 गेंदों पर 90 रन बनाए हैं। पहले मैच में उन्होंने 14 गेंदों पर 32 रन, दूसरे मैच में 7 गेंदों पर 14 रन और तीसरे मैच में 23 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली थी।
कार्तिक के बारे में बात करते हुए रवि शास्त्री ने एक क्रिकेट वेबसाइट से कहा “अभी जितना क्रिकेट खेला जा रहा है उससे खिलाड़ियों का चोटिल होना आम है। अगर आपका अच्छा आपीएल सीजन रहता है जो मुझे लगता है कि रहेगा तो इनके लिए सोचना सही है। उनका सीजन का आगाज शानदार रहा है और अगर वह इस सीजन में धमाल मचाते हैं तो जरूर वह टीम में होंगे। उनके पास अनुभव के साथ सभी तरह के शॉट है। टीम में धोनी नहीं है तो आपको एक फीनिशर की भी जरूरत होगी। मगर आपको देखना होगा कि आप कितने विकेट कीपर लेकर जा रहे हैं। टीम में पहले से ही ईशान किशन और ऋषभ पंत है और अब कार्तिक। अगर कोई चोटिल होता है तो कार्तिक वैसे ही टीम में जगह बना लेंगे।”


Download Android App
Download iOS App
.jpg)
.jpg)



