PAKvsAUS: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच में दिखा थॉर के हथौड़े का कैमियो

Summary :

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने डेविड वार्नर का भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो मैच के 5वें दिन हथौड़े से पिच को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

पैट कमिंस का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था जब उन्होंने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कराची के नेशनल स्टेडियम में पिच फिक्स करने में अपने हाथ आजमाए थे। और अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने डेविड वार्नर का भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो मैच के 5वें दिन हथौड़े से पिच को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये मुकाबला तो ड्रा हो चूका है लेकिन पीसीबी ने ट्विटर पर वार्नर का ये वीडियो मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किया उन्होंने लिखा है, “द थॉर हैमर ने आज एक और कैमियो किया।” वहीं इस मजेदार ट्वीट का का मजा डबल तब हुआ जब वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने वीडियो को रीट्वीट किया और वार्नर के लिए एक मैसेज लिखा। कैंडिस ने लिखा “काश @ davidwarner31 घर के आसपास भी ऐसा थोड़ा और करते !!”
The way Rizwan played in the end was outstanding to save the game
वीडियो और कैंडिस के इस रिप्लाई को फैंस ने काफी सारा प्यार दिया। वहीं इस मैच की बात करें तो 506 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के शतकों के साथ रोमांचक ड्रॉ निकालने में सफल रहा। रिजवान 104 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने 171.4 ओवर में अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 443 रन बनाए। इस बीच, बाबर दोहरा शतक बनाने से चूक गए और उन्हें नाथन लियोन ने 196 रन पर आउट कर दिया।

Desk Team