Tilak Varma ने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाकर बनाया रिकॉर्ड, जानें किन प्लेयर्स को छोड़ा पीछे?

Summary :

Tilak Varma Longest Six: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से लोग भी खूब एंटरटेन हुए। अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान तिलक ने एक ऐसा बड़ा छक्का लगाया, जो अब पूरे सीजन में चर्चा का विषय बन गया है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले गए इस मैच में तिलक वर्मा ने महज 33 गेंदों में नाबाद 75 रन ठोक दिए। उनकी इस शानदार पारी में…

Tilak Varma Longest Six: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से लोग भी खूब एंटरटेन हुए। अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान तिलक ने एक ऐसा बड़ा छक्का लगाया, जो अब पूरे सीजन में चर्चा का विषय बन गया है।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले गए इस मैच में तिलक वर्मा ने महज 33 गेंदों में नाबाद 75 रन ठोक दिए। उनकी इस शानदार पारी में 6 चौके और 6 दमदार छक्के शामिल थे। शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

Tilak Varma News: 107 मीटर लंबे छक्के ने मचाई सनसनी

Tilak Varma Longest Six
Tilak Varma Longest Six (Source: Social Media)

तिलक वर्मा का एक छक्का इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा बन गया। उन्होंने गेंद को 107 मीटर दूर पहुंचाकर आईपीएल 2026 का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह शॉट इतना ताकतवर था कि गेंद सीधे स्टेडियम के पार जा पहुंची। उनके बल्ले से निकले इस हिट ने मैदान में मौजूद दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी ताकत और टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Tilak Varma Defeats These Batters: बड़े बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

Tilak Varma Longest Six
Tilak Varma Longest Six (Source: Social Media)

इससे पहले आईपीएल 2026 में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड 106 मीटर के साथ टिम डेविड और डेविड मिलर के नाम था। वहीं डोनोवन फेरेरा ने 105 मीटर और कूपर कोनोली ने 104 मीटर लंबा छक्का लगाया था। अब तिलक वर्मा इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। वहीं खास बात तो यह है कि इस सीजन के टॉप-5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में तिलक वर्मा अकेले भारतीय बल्लेबाज हैं।

Tilak Varma Longest Six: टीम के लिए अहम रही पारी

Tilak Varma Longest Six
Tilak Varma Longest Six (Source: Social Media)

तिलक वर्मा की यह पारी सिर्फ व्यक्तिगत रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि मुंबई इंडियंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी साबित हुई। उन्होंने मुश्किल समय में जिम्मेदारी संभाली और तेज रन बनाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। अंत तक नाबाद रहकर उन्होंने अपनी मैच फिनिश करने की काबिलियत भी दिखाई।

आईपीएल 2026 के सबसे लंबे छक्के

107m — तिलक वर्मा (MI) बनाम PBKS

106m — टिम डेविड (RCB) बनाम CSK

106m — डेविड मिलर (DC) बनाम GT

105m — डोनोवन फेरेरा बनाम

104m — कूपर कोनोली (PBKS) बनाम SRH

Read more: Virat Kohli ने एम एस धोनी और रोहित शर्मा को पछाड़ कर बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ‘किंग’ ने किस तरह रचा इतिहास?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।