IPL 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 37 साल के दिनेश कार्तिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 3 साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे कार्तिक ने इस कमबैक को खास बताया। आरसीबी ने हाल ही में दिनेश कार्तिक का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें ये खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होने पर ख़ुशी जता रहे हैं।

उन्होंने कहा “ये शायद मेरी सबसे खास वापसी है, क्योंकि बहुत सारे लोगों ने मुझपर से उम्मीद छोड़ दी थी मेरे लिए वापस आने और मैंने जो किया वह करने के लिए। मैंने अपने कोच (अभिषेक) नायर के साथ अभ्यास किया। बहुत श्रेय (आरसीबी के मुख्य कोच) संजय बांगर और (क्रिकेट संचालन के आरसीबी निदेशक) माइक हेसन को जाता है। मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे उस भूमिका को निभाने के लिए कहा जो मैं करना चाहता था, मैं मुझे चुनने के लिए आरसीबी का ऋणी हूं। उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे कुछ भूमिका दी, अब मैं यहां आकर आरसीबी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं। कुल मिलाकर बहुत खुशी महसूस हो रही है और मैं बहुत उत्साहित हूं।”
.jpg)
कार्तिक ने आगे कहा “बहुत सारा क्रेडिट सेलेक्टर्स, कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच द्रविड़ को जाना चाहिए, क्योंकि इन दिनों आपके पास चयन के लिए बहुत सारे युवा लड़के हैं लेकिन आपने टेलेंट देख कर टीम में सलेक्शन किया इससे में बेहद खुश हूँ।


Download Android App
Download iOS App



