पहलवान ने शेयर किया बच्चे का पुशअप्स लगाते हुए वीडियो,लोगों ने कहा-ढेरों प्यार छोटे चैम्पियन को

Summary :

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ताजा-ताजा वीडियो बजरंग पुनिया ने साझा किया है।

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ताजा-ताजा वीडियो बजरंग पुनिया ने साझा किया है। जिसमें एक छोटा बच्चा देसी वाले पुशअप्स करता हुआ दिखाई दे रहा है। अब बच्चे की ऐसा करतब देख हर कोई काफी ज्यादा हैरान है कि आखिर इतना छोटा-सा बच्चा कैसे इतने सारे पुशअप्स कर सकता है। वो भी इतने मस्ती भरे अंदाज में। इसी वजह से इस वीडियो को ट्विटर पर खूब देखा जा रहा है साथ ही लोग इसको खूब शेयर भी कर रहे हैं। अब ज्यादातर लोग इस बच्चे  के मुरीद हो गए हैं। 
कर दी प्रैक्टिस शुरू
पहलवान बजरंग पुनिया ने इस वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है,प्रैक्टिस शुरू कर दी है आने वाली चैंपियनशिप के लिए। साथ ही उन्होंने इसके साथ एक इमोजीस भी बनाया है। 

क्या है वीडियो में?

23 सेकेंड के इस वीडियो में सबसे पहले बच्चा अपनी जींस को घुटनों तक मोड़ते हुए दिखाई देता है। इसके बाद वो देशी पुशअप्स करता है। इसके साथ ही बच्चे के परिवार वाले उसका उत्साह बढ़ाते हैं और उसे शाबाश भी कहते हैं,जिसके बाद ये बच्चा एक-दो पुशअप्स और भी कर देता है। 
सोशल मीडिया यूज़र्स ने दिया ऐसा रिएक्शन…





 

Desk Team