अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार 2 दिसंबर को कर दिया है। साउथ अफ्रीका में 17 जनवरी से लेकर 9 फरवरी तक अंडर-19 विश्व कप 2020 में खेला जाना है। यह विश्व कप का 13वां संस्करण है और इसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

इस टूर्नामेंट में 16 टीमों केे चार ग्रुप होंगे। भारत की तरफ से इस टीम में मुंबई के यशस्वी जायसवाल और अथर्व अंकोलेकर को मौका दिया गया है। हालांकि टीम की कप्तानी मेरठ के प्रियम गर्ग को सौंपी गई है।

इस टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में भारतीय टीम को रखा गया है। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड, श्रीलंका जैसी टीमें भारत के साथ शामिल हैं। इसके अलावा पहली बार इस विश्व कप में जापान की क्रिकेट टीम ने क्वालिफाई किया है और उसे भी इस ग्रुप में रखा है। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें ही सुपर लीग के चरण में अपनी जगह बना पाएगी।

भारत अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार चैंपियन बना है। भारत ने अब तक 4 बार खिताब अपने नाम किया है। अंडर-19 विश्व कप 2018 का खिताब भी भारतीय टीम ने जीता था। भारत ने उस दौरान ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में 8 विकेट से हरा कर यह चैंपियन बने थे।
यह उपलब्धि है कप्तान प्रियम गर्ग के नाम

19 साल के प्रियम गर्ग दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह बल्लेबाजी शीर्ष क्रम में करते हैं। प्रियम गर्ग ने प्रथम श्रेणी में दोहरा शतक और एक शतक बनाया हुआ है। बता दें इंडिया-सी टीम का भी प्रियम गर्ग हिस्सा रहे थे। देवधर ट्रॉफी में इंडिया-सी अपविजेता थी। इंडिया-बी के खिलाफ फाइनल मैच में 74 रन पिछले महीने प्रियम गर्ग ने बनाए थे।
भारत की अंडर-19 टीम विश्व कप के लिए
यशस्वी जायसवाल (मुंबई), तिलक वर्मा (हैदराबाद), दिव्यांश सक्सेना (मुंबई), प्रियम गर्ग (कप्तान- यूपी), ध्रुव चंद जुरेल (उपकप्तान और विकेट कीपर, यूपी), शाश्वत रावत (बड़ौदा), दिव्यांश जोशी (मिजोरम), शुभांग हेगड़े (कर्नाटत), रवि बिश्नोई (राजस्थान), आकाश सिंह (राजस्थान), कार्तिक त्यागी (यूपी), अथर्व अंकोलेकर (मुंबई), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर- झारखंड), सुशांत मिश्रा (झारखंड), विद्याधर पाटिल (कर्नाटक).
Four-time winner India announce U19 Cricket World Cup squad. Priyam Garg to lead the side. pic.twitter.com/VEIPxe2a2n
— BCCI (@BCCI) December 2, 2019
बता दें कि अंडर-19 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ भारतीय टीम तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। जिसके लिए भारतीय टीम साउथ अफ्रीका जाएगी। उसके बाद साउथ अफ्रीका अंडर-19, भारत अंडर-19, जिम्बाब्वे अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच चतुष्कोणीय सीरीज खेली जाएगी।
इस तरह होगी भारत की अंडर-19 टीम साउथ अफ्रीका दौरे के लिए
यशस्वी जायसवाल (मुंबई), तिलक वर्मा (हैदराबाद), दिव्यांश सक्सेना (मुंबई), प्रियम गर्ग (कप्तान (यूपी), ध्रुव चंद जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर -यूपी), शाश्वत रावत (बड़ौदा ), दिव्यांश जोशी (मिजोरम), शुभांग हेगड़े (कर्नाटक), रवि बिश्नोई (राजस्थान), आकाश सिंह (राजस्थान), कार्तिक त्यागी (यूपी), अथर्व अंकोलेकर (मुंबई), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर- झारखंड), सुशांत मिश्रा (झारखंड), विद्याधर पाटिल (कर्नाटक), सीटीएल रक्षण (हैदराबाद).


Download Android App
Download iOS App



