टी20 में बना अटूट रिकॉर्ड, एक ओवर में लगे 46 रन, गेंदबाज-विकेटकीपर एक दूसरे को बस देखते ही रह गए

Summary :

टी20 क्रिकेट एक आक्रमक फॉर्मेट हैं, जिसके हर के मुकाबले में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बन ही जाते हैं। वर्तमान में चल रहे आईपीएल में भी हम कई रिकॉर्ड बनते और टूटते देख रहे हैं मगर आईपीएल के अलावा एक और टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसका नाम है केसीसी फ्रेंड्स मोबाइल टी 20 चैंपियन ट्रांफी।

टी20 क्रिकेट एक आक्रमक फॉर्मेट हैं, जिसके हर के मुकाबले में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बन ही जाते हैं। वर्तमान में चल रहे आईपीएल में भी हम कई रिकॉर्ड बनते और टूटते देख रहे हैं मगर आईपीएल के अलावा एक और टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसका नाम है केसीसी फ्रेंड्स मोबाइल टी 20 चैंपियन ट्रांफी। ये ट्रॉफी ज्यादा लोकप्रिय तो नहीं है, मगर इसमें जो रिकॉर्ड बने हैं, उसे तोड़ना या उसका टुटना शायद आईपीएल में भी अब संभव नहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा इस ट्रॉफी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हमने देखा कि एक ओवर में 46 रन लग गए।
दरअसल यह वायरल वीडियो 3 मई को अपलोड किया गया था, जिसमें हमने देखा कि दो टीम के खिलाफ मुकाबला हो रहा है और एक खिलाड़ी ने 5 छक्के और 2 चौके की मदद से व्यक्तिगत स्कोर 44 और पूरे ओवर के दौरान 46 रन अपनी टीम के लिए जोड़ लिए। इस वीडियो में बल्लेबाज का नाम वासुदेव डालटा हैं, जो कि पूरे फॉर्म में हैं। वहीं उनके सामने गेंदबाजी कर रहे हैं हरमन, जिसे वासुदेव ने आड़े हाथों में किया। वासुदेव ने पहली गेंद पर छक्का लगा दिया, जोकि नो बॉल साबित हुआ, उसकी अगली गेंद पर बल्लेबाज ने चौका लगा दिया। इस चौके की मदद से 1 गेंद पर 11 रन बन गए। उसके बाद वासुदेव ने लगातार 5 छक्के और लगाए। वहीं हरमन अंतिम गेंद को फिर से नो बॉल के तौर पर फेंक दिए, जिसके बाद उन्हें एक गेंद और फेंकनी पड़ी और बल्लेबाज ने फिर से चौका जड़ दिया। 
वहीं हमने अबतक युवराज सिंह के छह छक्के देखे थे, जो उन्होंने पहली टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर लगाया था। वहीं वर्तमान आईपीएल सीजन में भी हमने रिंकू सिंह को अंतिम 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर मुकाबले को अपनी टीम के नाम करवाते देखा था, जिसकी वजह से यश दयाल बीमार भी पड़ गए थे। इन दोनों रिकॉर्ड को केसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिलाड़ी ने तोड़ दिया हैं। तो अब यह जो रिकॉर्ड बना है, इससे कौन से खिलाड़ी तोड़ पाते है, यह भी देखने वाली बात होगी।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे काफी ज्यादा लाइक और कमेंट मिल रहे हैं। हालांकि इस रिकॉर्ड को इंटरनेशनल क्रिकेट की लिस्ट में नहीं रखा जाएगा। 

Desk Team