वीनस, अजारेंका मियामी क्वार्टर फाइनल में

Summary :

NULL

मियामी : पूर्व नंबर एक वीनस विलियम्स और विक्टोरिया अजारेंका ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमेरिकी खिलाड़ी ने चौथे राउंड के मैच में कोंटा को तीन सेटों में 5-7, 6-1, 6-2 से हराया। तीन बार की चैंपियन वीनस ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद 11वीं सीड ब्रिटिश खिलाड़ी को एकतरफा अंदाज में बाकी दोनों सेटों में हराया और दो घंटे 19 मिनट में मैच अपने नाम किया।

जून में 38 साल की होने जा रही तीन बार की चैंपियन वीनस ने मैच में काफी नियंत्रण के साथ खेला जबकि एक दिन पहले तीसरे दौर के मुकाबले में उन्होंने हॉलैंड की किकी बर्टेंस को तीन घंटे तक चले मैच में हराया। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अजारेंका ने आठ महीने तक अपने बच्चे के लिये कानूनी लड़ाई के बाद अपने दूसरे वापसी टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाते हुये 30वीं सीड पोलैंड की एग्निज्स्का रदवांस्का को लगातार सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team