पार्थिव पटेल शतक से चूके विजय शंकर का अर्धशतक

Summary :

भारत ए टीम ने आठ विकेट पर 467 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। पार्थिव पटेल ने 136 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 94 रन बनाये।

माउंट मॉनगनुई : विकेटकीपर पार्थिव पटेल (94) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को मात्र छह रनों से अपना शतक बनाने से चूक गये लेकिन उनकी इस बेहतरीन पारी से भारत ए टीम ने आठ विकेट पर 467 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। पटेल ने 136 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 94 रन बनाये।

भारत ए ने सुबह पांच विकेट पर 340 रन से आगे खेलना शुरू किया था। विजय शंकर ने 96 गेंदों में छह चौकों के सहारे 62 रन बनाये। विजय भारतीय पारी में इस तरह अर्धशतक बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज् बने। इससे पहले ओपनर पृथ्वी शॉ (62), मयंक अग्रवाल (65), हनुमा विहारी (86) और पार्थिव पटेल (94) ने अर्धशतक बनाये थे।

Vijay Shankar

कृष्णप्पा गौतम ने 73 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने 80 रन पर चार विकेट लिये। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने स्टम्प्स तक 51 ओवर में एक विकेट पर 170 रन बना लिये थे।

Image result for पार्थिव

हामिश रदरफोर्ड 157 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के के सहारे 100 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान विल यंग ने 49 रन बनाये। न्यूजीलैंड ए अभी भारत ए के स्कोर से 297 रन पीछे है।

ये हैं इंग्लैंड के सामने भारत की सबसे बड़ी कमी

Desk Team