रवींद्र जडेजा के रन आउट पर आगबबूला हो गए विराट कोहली, कहा-पहले ऐसा कभी नहीं देखा

Summary :

बीते रविवार वेस्टइंडीज और भारत के बीच में वनडे सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला गया। पहले वनडे में भारत को वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से हरा दिया।

बीते रविवार वेस्टइंडीज और भारत के बीच में वनडे सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला गया। पहले वनडे में भारत को वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से हरा दिया। लेकिन मैच के दौरान ऐसा वाकया हो गया जिससे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बहुत नराज दिखाई दिए। दरअसल चेन्नई मैच के दौरान भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा रनआउट हुए थे। उनका रनआउट बहुत ही विवादित तरीके से हुआ जिससे कप्तान विराट कोहली बहुत नाराज दिखे। 
मैच खत्म हाेने के बाद विराट कोहली ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर ऐसी घटना उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। पहले वनडे में भारतीय टीम की पारी के 48वें ओवर में जडेजा रनआउट हुए थे। जडेजा के खिलाफ अंपायर से अपील की गई थी जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था लेकिन थर्ड अंपायर से उन्होंने कुछ देर बाद मदद मांगी और भारतीय टीम के पक्ष में फैसला नहीं गया। 
विवादित रन आउट जडेजा का 
भारत की पारी के 48वें ओवर का यह वाकया है। जब जडेजा तेजी से दौड़कर रन ले रहे थे तभी दूसरे छोर की विकेट पर फील्‍डर रोस्टन चेज ने थ्रो फेंका और विकेट पर जाकर लग गया। हालांकि जडेजा विकेट के पीछे थे और स्टंप्स पर गेंद लग गई थी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने अपील जोरदार नहीं की थी पर मैदानी अंपायर शान जार्ज ने जडेजा को आउट नहीं दिया।
 उसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड कुछ देर बाद मैदानी अंपायर के पास गए और अचानक से आउट के लिए अपील करने लगे। बता दें कि पोलार्ड को ड्रेसिंग रूम से संकेत दिया था कि जडेजा रनआउट हैं उसके बाद वह अंपायर से बात करने गए। मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर से मदद मांगी और जडेजा को रनआउट कर दिया। 
जडेजा को जैसे ही तीसरे अंपायर ने आउट दे दिया उसके बाद कप्तान कोहली नाराज दिखाई दिए। उसके बाद चौथे अंपायर से विराट कोहली ने बात की लेकिन वह मैदान पर नहीं आए। रवींद्र जडेजा को आउट देने पर कप्तान विराट कोहली ने कहा, यह आसान है फील्डर ने अपील की? अंपायर ने कहा नॉट आउट। मैदान के बाहर बैठे लोग यह तय नहीं कर सकते कि वहां क्या हुआ। इस मैच में ऐसा ही हुआ है। ऐसा मैंने क्रिकेट के मैदान पर पहले कभी नहीं देखा। 
ये प्रतिक्रिया दी पोलार्ड ने

वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड से जब जडेजा के रनआउट पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हुआ हो लेकिन फैसला सही हुअा। कायरन पोलार्ड ने कहा, आखिर में सही फैसला किया है और यही मेरे लिए सबसे अहम चीज है। 
जीत दर्ज की वेस्टइंडीज 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला गया और मैच में भारत को एकतरफा तरीके से वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने वेस्टइंडीज को 288 रनों का लक्ष्य दिया जिसे वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर इसे 47.5 ओवर में जीत दर्ज कर दी। वेस्टइंडीज की तरफ से हेटमायर ने 139 रनों की पारी खेली और शे होप ने नाबाद 102 रनों की। 

Desk Team