आईपीएल के पहले सीजन से रॉयल चैलेंजर्स टीम की कमान संभाल रहे धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने एक वीडियो में बताया है कि उन्हें अपना किट बैग सजाना और उसे सही तरीके से पैक करना बहुत ज्यादा पसंद है। कोहली ने वीडियो में यह भी दिखाया है कि उनके किट बैग में क्या-क्या सामान रखा रहता है।

विराट कोहली के क्रिकेट किट बैग में क्या-क्या है?
–थाई पैड्स
-आरसीबी हैट (टोपी)
-थाई गार्ड्स (इस पर कोहली के टेस्ट नंबर 269 अंकित है)
-लाल रंग के पैड्स (1 पेयर)
-10 जोड़ी ग्लव्स (कोहली के मुताबिक यूएई में ज्यादा गर्मी है इसलिए ज्यादा -ग्लव्स जरूरी है)
-2 जोड़ी स्पेशल जूते (प्यूमा वन-8)
-ग्रिप पोल (बल्ले पर ग्रिप चढ़ाने के लिए)
-बैट पर लगने वाले स्टिकर्स
-रिस्ट बैंड (हाथ में पहने जाने वाले बैंड)
-हेल्मेट
-स्लीव्स (फील्डिंग के दौरान हाथ में पहनने के लिए ताकि चोट से बचा जा सके)
-एक जोड़ी छोटे ग्लव्स (फील्डिंग प्रैक्टिस और कैच प्रैक्टिस के लिए)
-स्वेट बैंड्स (हेल्मेट के लिए)
-ग्रिपटेक क्रीम (ग्लव्स हाथ में सही से सेट करने और बल्ले पर हाथ की अच्छी पकड़ बनाने के लिए)
-हेल्मेट कवर
-2 बैट (हालांकि, कोहली के पास आईपीएल टूर के लिए कुल 10 बल्ले हैं)

बता दें विराट कोहली के लिए बेहद खास है उनका टेस्ट नंबर 269 इसे उन्होंने अपने थाई पैड पर लिखा हुआ है,उन्होंने बताया है कि उनके लिए यह टेस्ट बहुत ज्यादा स्पेशल है।

बता दें,विराट कोहली ने आईपीएल के शुरूआती मैचों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन इसके बाद विराट अपनी लय में वापस आए और फिर धुआंधार पारी खेलनी शुरू की। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अभी तक 7 मैचों में 256 रन बनाए है,जिसमें से 2 अर्धशतक शामिल है। वहीं विराट कोहली की टीम आरसीबी 7 मैचों में से 5 जीतकर तीसरे नंबर पर अपना स्थान कायम किया हुआ है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेयर किया वीडियो…


Download Android App
Download iOS App



