भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के लिए जितने मशहूर हैं उतने ही वह अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में विराट कोहली का नाम लिया जाता है। विराट कोहली अक्सर अपने वर्कआउट की वीडियोज सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए पोस्ट करते रहते हैं।

विराट कोहली कहते हैं कि शाकाहार का भी बड़ा अहम रोल फिटनेस में होता है। विराट कोहली जब से अनुष्का से मिलने हैं वह भी अब शाकाहारी हो गए हैं। लेकिन आप में से कम लोगों को पता है कि विराट को फिट रहने की प्रेरणा कहां से मिली। भारतीय टीम की साथी की पत्नी का अहम रोल विराट कोहली की फिटनेस में है। इस बात का खुलासा भारतीय टीम के पूर्व ट्रेनर शंकर बासु ने किया है।

खबरों के अनुसार,शंकर बासुन ने कहा कि स्क्वैश खिलाड़ी और क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को प्रेरणा मिली है। विराट को फिटनेस हासिल करने और कड़ी मेहनत करने के लिए दीपिका पल्लीकल से बेहद प्रेरित हुए हैं।

खबरों की मानें तो भारतीय टीम के पूर्व ट्रेनर शंकर बासु ने कहा, आईपीएल के दौरान गर्मियों में शुरुआती दो-तीन साल में ही ट्रेनिंग करते थे। उसके बाद जब दीपिका पल्लीकल को विराट कोहली ने ट्रेनिंग करते हुए देखा तो उनसे वह बहुत प्रेरित हो गए। वह व्यक्तिगत खेल में फिटनेस के ऐसे स्तर को देखकर आश्चर्यचकित थे। हमसे इस मामले में उन्होंने बात भी की थी। विराट ने कहा था कि ऐसी ट्रेनिंग हम क्यों नहीं कर सकते?

शंकर बासु ने कहा, खुद को और ज्यादा बेहतर बनाने की विराट कोहली कोशिश नहीं छोड़ते हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि वह अपने आपको और भी बेहतर बना सकते हैं। विराट कोहली फिटनेस के सर्वोच्च मानकों की सीमा को अच्छे से जानते हैं। मैं उन्हें हमेशा बताता था कि उनके आदर्श उसैन बोल्ट और नोवाक जोकोविच होने चाहिए। इस तरह से आप अपना सफर लंबा तय कर लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



