हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर दूल्हा अपनी शादी में देरी से पहुंचा तो दुल्हन ने उससे शादी करने को इंकार कर दिया। यह घटना बिजनौर के नांगलजट गांव में हुई थी। पिछले हफ्ते हई इस घटना के बाद दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ जाने से साफ-साफ इंकार कर दिया और इसके बाद दुल्हन ने एक स्थानीय व्यक्ति से शादी कर ली।

दरअसल इस जोड़े ने अक्टूबर के महीने में एक सामूहिक कार्यक्रम में शादी की थी। जिसके बाद 4 दिसंबर को एक समारोह में ये दोनों फिर से शादी करने के लिए तैयार थे। दूल्हा दोपहर करीब दो बजे समारोह के लिए अपनी बारात के साथ दुल्हन के गांव पहुंचने वाला था।

लेकिन बारात समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच दरम्यान दहेज को लेकर भी बहसबाजी हुई। दहेज की मांग को लेकर अब दुल्हन और उसके परिवार वाले काफी ज्यादा पेरशान हो गए थे। ऐसे में दुल्हन के परिवार ने दूल्हे और उसके परिवार को घर में बंद कर उनके कीमती सामान छीन लिया और उनकी खूब पिटाई भी की।

इसके बाद यहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों ने पुलिस से संपर्क किया है। इसके बाद दोनों परिवार एक समझौते पर पहुंच गया। लेकिन बाद में दुल्हन दूल्हे के साथ जाना नहीं चाहती थी।

इस मामलें में दोनों परिवार के बीच आपसी सुलह की वजह से कोई लिखित शिकायत नहीं थी। तलाक होने के बाद शनिवार को ये मामला सुलझ गया। यह मामला सुलझ जाने के बाद दुल्हन ने गांव के एक-दूसरे व्यक्ति के साथ ब्याह रचा लिया।


Download Android App
Download iOS App



