फिर खामोश रहा विराट कोहली का बल्ला, मामूली शॉट खेलकर आउट होने पर ऐसे निकाला खुद पर गुस्सा

Summary :

बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। जहां कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की ओपनिंग जोड़ी फेल साबित हुई।

बुधवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। जहां  कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की ओपनिंग जोड़ी फेल साबित हुई।  तो वहीं विराट कोहली भी अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। दरअसल, विराट कोहली लगातार बेकार फॉर्म से जूझ रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में भी किंग कोहली फ्लॉप रहे थे। ऐसे में अब दूसरे मैच में जब विराट कोहली बाहर जाती बॉल को छेड़ते हुए आउट हुए तो उन्होंने  खुदपर ही उन्होंने अपना गुस्सा निकाला। 
उल्लेखनीय है, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जब आउट हुए, तो विराट कोहली से संभली हुई पारी खेलने की उम्मीद थी, पर ऐसा कुछ भी मुमकिन नहीं हो पाया और विराट कोहली ओडिएन स्मिथ की बॉल पर बल्ला लगा बैठे और बॉल सीधा विकेटकीपर के हाथ में जा पहुंची। 
ऐसे में जब कोहली अपना विकेट गंवाने के बाद वापस पवेलियन की तरफ जा रहे थे, तब उनका गुस्सा भी नजर आया साथ ही वह जोर से चिल्लाए। दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने 30 बॉल खेलकर सिर्फ 18 रन ही बनाये। विराट ने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। 

गौरतलब है, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में भी विराट के आउट होने पर सवाल खड़े हुए थे।  तब उन्होंने पहली बॉल पर ही  शॉट खेलना शुरू किया और इसी जल्दबाजी के चक्कर में चौथी बॉल पर अपना विकेट दे बैठे। ये सब कुछ तब हुआ जब टीम इंडिया को जीत के लिए कुछ ही रनों की जरूरत थी। 

भारत की खराब शुरुआत 
 अहमदाबाद में ही खेले जा रहे दूसरे मैच में टीम इंडिया की खराब शुरुआत दर्ज हुई। इस बीच  कप्तान रोहित शर्मा केवल 5 रन बनाकर तीसरे ही ओवर में आउट हुए। वहीं पहली बार ओपनिंग करने आए ऋषभ पंत भी सिर्फ 18 रन बना पाए और 12वें ओवर में अपना विकेट दे बैठे। इसी ओवर में विराट कोहली भी आउट हुए। 

Desk Team