भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों आईपीएल की तैयारी में लग चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 10वीं बोर्ड के मार्कसीट को पोस्ट किया था। हालांकि देखा जाए, तो उनके मार्क्स बोर्ड के दौरान काफी बढ़िया थे, जैसे कि इंग्लिश में 83, हिन्दी में 75, मैथ्स में 51, साइंस में 55, सोशल साइंस में 81 और इंट्रोडक्टरी में 74 नंबर उन्होंने स्कोर कि थे। उन्होंने 10वीं का परीक्षा 2004 में समाप्त किया था। वहीं इस वायरल पोस्ट पर अब काफी ज्यादा कमेंट भी किए जा रहे हैं।

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इस पोस्ट के साथ-साथ कैप्शन में यह भी लिखा था कि यह मजेदार है कि कैसे चीजें जो आपकी मार्कशीट में सबसे कम जोड़ते हैं, वह आपके चरित्र में सबसे अधिक जोड़ते हैं। उनके इस कैप्शन का मतलब था कि कैसे वो स्पोर्ट्स में इतने आगे बढ़ गए, जबकि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वो इस फिल्ड में अपना करियर भी बनाएंगे। दरअसल उनके 10वीं के मार्कसिट में सभी विषयों के अंक तो लिखे हुए थे, मगर विराट ने इस पर खुद से रेड कलर से स्पोट्स लिख कर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा दिया था और उसी बेसिस पर उन्होंने कैप्शन भी लिखा था।

वहीं उनके 10वीं के मार्कशीट के वायरल होने के बाद अब आयरलैंड क्रिकेट के ऑफिशियल अकाउंट ने उस पोस्ट पर ट्वीट किया हैं। ट्वीट में लिखा है कि यूनिवर्सिटी जाने से ज्यादा जरूरी है यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ में अच्छा होना। यदि आपके ग्रेड गणित और विज्ञान में शीर्ष पायदान पर नहीं हैं, तो बल्लेबाजी करने का प्रयास करें। विराट ने यही किया और सब कुछ ठीक हो गया। वैसे हम सब जानते है कि विराट क्रिकेट की दुनिया के कितने बड़े सितारे हैं। उन्हें भारतीय टीम का रन मशीन और चेज मास्टर के नाम से भी जाना जाता हैं।
वहीं उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 8416 रन, वनडे में 12898 रन और टी20 में 4008 रन अब तक बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने अब तक 75 शतक भी लगा चुके हैं, जो कि सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे पायदान पर इस मामले में बैठे हैं।


Download Android App
Download iOS App



