सोमवार को आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ये मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया और विराट कोहली के अरमानों पर पानी फेर दिया। विराट कोहली के लिए आईपीएल का 14 वां सीजन इसलिए भी खास था, क्योंकि बतौर कप्तान उनका यह आखिरी मैच खेल रहे थे। विराट साल 2011 से आरसीबी टीम की कप्तानी संभाले हुए हैं, लेकिन एक बार भी टीम को आईपीएल का खिताब नहीं जिता सके और इसी वजह से मैच हार जाने के बाद काफी ज्यादा भावुक दिखाई दिए।

दरअसल केकेआर से यह मैच हार जाने के बाद विराट अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर ग्राउंड पर ही रो पड़े। वहीं उनके साथ में डिवीलियर्स कि आँखों में भी आंसू दिखाई दिए। यही नहीं विराट और डिवीलियर्स कि ऐसी हालत देख उनके के चाहने वालों की आंखें भी नम हो गयी।
वैसे एलिमिनेटर मैच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत भावुक रहा है। क्योंकि उन्होंने ऐलान किया था कि वो इस आईपीएल के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ देंगे।कप्तानी छोड़ते समय विराट के मन में एक हसरत जरूर रह गई होगी कि उन्होंने जिस चीज पर भी हाथ रखा उसको कड़ी मेहनत के बलबूते पर हासिल कर लिया लेकिन वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जिता पाए।

वहीं मैच की बात करें तो बेंगलुरू ने पहले बैटिंग करते हुए केकेआर को 139 रनों का टारगेट दिया था। जिसे कोलकाता ने 6 विकिट खोकर अंतिम ओवर में हासिल कर लिया साथ ही फाइनल की दौड़ में अपनी जगह को कायम रखा।


Download Android App
Download iOS App



