वेस्टइंडीज दौरे के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का ऐलान होना है। वेस्टइंडीज दौरे को लेकर पहले खबरें आई थी कि कप्तान विराट कोहली के साथ टीम के कई बड़े खिलाड़ी दौरे पर शायद ही जाएंगे।

लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वेस्टइंडीज दौरे पर कप्तान विराट कोहली जाएंगे। वहीं टीम के ती खिलाड़ियों पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि यह जांएगे या नहीं।
इन खिलाड़ियों का जाना है तय

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज दौरे पर जाना बिल्कुल तय है। पहले खबरें आ रही थी कि विराट इस दौरे पर अगर नहीं गए तो उनकी जगह टीम की कप्तानी इस दौरे पर रोहित शर्मा करेंगे।
सस्पेंस बना हुआ है इन नामों पर
वेस्टइंडीज दौरे पर अभी महेंद्र सिंह धोनी के जाने पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि धोनी इस दौरे पर नहीं जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले दो महीने तक धोनी अपने आर्मी यूनिट जा सकते हैं। नवंबर 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने धोनी को दी थी।

इसके साथ ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस दौरे पर जाने के लिए हार्दिक पांड्या भी फिट नहीं है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस दौरे के लिए आराम देने की खबरें आ रही हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह टेस्ट सीरीज में खेल सकते हैं।

फिट या अनफिट है धवन
इस दौरे पर शिखर धवन की फिटनेस को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। दरअसल विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। चोट लगने के बाद वह विश्व कप से ही बाहर हो गए थे।

इसके अलावा टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर की भी फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है। विश्व कप में नेट प्रैक्टिस के दौरान विजय शंकर को जसप्रीत बुमराह की गेंद पैर पर लग गई थी जिसके बाद वह चोटिल हो गए थे।

दौरा शुरु होगा 3 अगस्त से

3 अगस्त से भारत का वेस्टइंडीज दौरा शुरु होना है। भारतीय टीम इस दौरे पर पहले 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा उसके बाद 3 वनडे मैच की सीरीज बाद में 2 टेस्ट मैच की सीरीज है।


Download Android App
Download iOS App



