भारत के रन मशीन विराट कोहली आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने यूएई पहुंचे ही नेट में अभ्यास करना शुरू कर दिया है और देखा गया कि वो लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे है. उन्होंने रविंद्र जडेजा, आर.अश्विन और अर्शदीप सिंह की गेंद को खुब खेला और कई अलग-अलग तरह के शॉट्स लगाए. उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए भी अपने बारे में काफी कुछ कहा. उन्होंने बताया कि कैसे वो आगामी मुकाबले के लिए तैयार है. उनकी कैसी तैयारी है.

उन्होंने कहा कि अब मुझे बल्लेबाजी में कोई भी दिक्कत नहीं आ रही है. मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं. आप अपने इंटरनेशनल करियर में बिना अच्छी बल्लेबाजी किए इतनी दूर तक नहीं चल सकते. इंग्लैंड में जो 2014 में हुआ वो अलग बात थी. अब मैं अपने शॉट सिलेक्शन में काफी सुधार कर चुका हूं.

उनके इस बातों से साफ लग रहा है कि 3 साल से जो खिलाड़ी फॉर्म में नहीं दिख रहा है वो अपनी लय बदलने वाला है. वहीं अगर विराट का बल्ला जिस तरह से नेट्स में बोल रहा था, उसी तरह मैदान पर भी बोला तो विपक्षी टीम को वो मुश्किल में डाल सकते हैं. तब उनके आगे दुनिया का कोई भी गेंदबाज अपने घुटने टेक देगा. और विराट का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ वैसे भी थोड़ा ज्यादा बोलता है. 2021 के विश्व कप में भले ही भारत 10 विकेट से पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार गया था पर उस मैच में जब भारत के किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं बोला था, तब विराट ने ही 57 रन की अहम पारी खेलकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 151 रन तक पहुंचाया था.

अब देखना ये है कि क्या वैसे ही विराट का बल्ला फिर से गरजने वाला है 28 तारीख को.


Download Android App
Download iOS App



