IND vs SA :वनडे सीरीज से पहले भारत को तगड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आया

Summary :

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने अब भारतीय क्रिकेट खेमे में खलल पैदा कर दी है। जी हां भारत के स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब वॉशिंगटन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन वनडे की सीरीज में खेलना मुश्किल में पड़ता दिख रहा है।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने अब भारतीय क्रिकेट खेमे में खलल पैदा कर दी है। जी हां भारत के स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब वॉशिंगटन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन वनडे की सीरीज में खेलना मुश्किल में पड़ता दिख रहा है।
मालूम हो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज 19 जनवरी से होगा। 22 साल के वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय वनडे टीम के बाकी सदस्यों के साथ केपटाउन जाना था। मगर अब यह सबकुछ आसान नहीं दिख रहा। दरअसल सुंदर अभी मुंबई में हैं और यहीं से भारतीय वनडे टीम के खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरनी थी। यहां से खिलाड़ी 12 जनवरी की सुबह रवाना होंगे।  
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने कहा, वाशिंगटन कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है और अब तक मुंबई में सीमित ओवरों के विशेष खिलाड़ियों के साथ नहीं जुड़ा है। वह बेंगलुरू (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में था जब पॉजिटिव पाया गया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 19 जनवरी से शुरू होगी। जबकि दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इसी स्थान पर 21 जनवरी को होगा जबकि अंतिम मैच केपटाउन में खेला जाएगा।
बाबते चले, चोट की वजह से  पिछले साल इंग्लैंड दौरे से बाहर चल रहे वाशिंगटन ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी और अपनी राज्य की टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था जहां तमिलनाडु की टीम फाइनल में पहुंची थी।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंंडिया इस प्रकार :-
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर,ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज। 
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)
 

Desk Team