28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की बीच एशिया कप का मुकाबला है। एशिया कप 27 अगस्त से शुरू हो रहा है लेकिन बात हर जगह 28 अगस्त को होने वाले महामुकाबले की हो रही है। भारत और पाकिस्तान की बीच जब भी मैच होता है उसपर पुरे दुनिया की नज़र होती है और हो भी क्यों ना, दोनों देश केवल आईसीसी टूर्नामेंट में ही आपस में खेलते हुए दिखते है। अब इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन ने अपनी भविष्यवाणी की है और बताया है की एशिया कप का चैंपियन कौन होगा।

दुबई में होने वाले मुकाबले से पहले शेन वॉटसन ने एक शो में बातचीत के दौरान बताया की एशिया कप का चैंपियन कौन बनेगा। वॉटसन ने कहा भारतीय टीम काफी मजूबत है उसके पास ऐसे खिलाड़ी जो किसी में परिस्तिथि में खुद को ढाल सकते है। उनकी बैटिंग लाइनअप काफी आक्रामक है उन्हें रोकना मुश्किल होगा। वॉटसन का यह भी मन्ना है की भारत इस बार भी एशिया कप जीतने में सफल होगा। वॉटसन ने यह भी कहा की पहला मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, इसे देखने में काफी मज़ा आने वाले है क्यूंकि पाकिस्तान को पूरा विश्वास है की वो भारत को पहले मैच में हरा देंगे। पहला मैच जो भी जीतेगा वो एशिया कप जीतने में सफल रहेगा।

आपको बता दें की भारत अभी तक एशिया कप को 7 बार जीत चूका है और पिछले दोनों एशिया कप 2018 और 2016 भारत ने ही जीता है। इस बार भी एशिया कप जीत कर हैट्रिक पूरा करना चाहेगी भारतीय टीम। हालंकि यह इतना आसान नहीं होने वाला है, क्यूंकि बाकी टीमें भी कड़ी टक्कर देंगी। भारत का पहला मुकाबला रविवार को दुबई के मैदान में पाकिस्तान के साथ होना है और यह दोनों टीमें जब पिछली बार इस मैदान पर 2021 टी20 वर्ल्ड कप में आमने सामने हुई तब पाकिस्तान ने भारत को एक तरफ़ा मुकाबले में 10 विकेट से हराया था। भारत उस हार का बदला रविवार को पाकिस्तान को हराकर लेना चाहेगा।


Download Android App
Download iOS App



