वेस्टइंडीज को लगा दोहरा झटका, रामदीन के बाद अब लेंडल सिमंस ने की संन्यास की घोषणा

Summary :

वेस्टइंडीज को पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था, उस वक्त वेस्टइंडीज को इस दोनों खिलाड़ी की काफी ज्यादा कमी खली थी. सिमंस की बात करें तो उन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 तारीख से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी. लेकिन उससे पहले वेस्टइंडीज को दोहरा झटका लगा है. टीम के दो स्टार खिलाड़ी दिनेश रामदीन के बाद अब खबर आई है कि ओपनर बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने भी क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है. एक ही दिन में दो खिलाड़ियों का संन्यास लेना किसी भी टीम के लिए एक बड़ा झटका है. हालांकि दोनो में से कोई भी खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाले सीरीज का हिस्सा नहीं थे. पर फिर भी हमने देखा है कि दोनों ने अपने देश के लिए कितना बड़ा योगदान दिया है.
वेस्टइंडीज को पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था, उस वक्त वेस्टइंडीज को इस दोनों खिलाड़ी की काफी ज्यादा कमी खली थी. सिमंस की बात करें तो उन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की  शुरुआत की थी, तब से अब तक वो अपनी टीम के लिए 68 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 32.58 की औसत से 1958 रन बनाए हैं, वहीं उनके टी 20 करियर की बात करें तो उसमें भी उन्होंने 68 मैच खेले है जिसमें 1527 रन बनाएं है. उनका आईपीएल करियर भी शानदार रहा है जिसमें उन्होंने 29 मैच खेलकर 126.64 की स्ट्राइक रेट से 1079 रन बनाए हैं.
37 साल के सिमंस ने अपने 16 साल के करियर में ज्यादा कुछ तो हासिल नहीं किया है पर फिर भी वो एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं. 2016 में जब वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था तब उसमें उनका काफी अहम रोल था. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम के लिए 82 रन की जबरदस्त पारी खेली थी जिसकी मदद से वेस्टइंडीज फाइनल में पहुंच पाई थी और फिर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी अपनी नाम कर ली थी.
वैसे देखा जाए तो सोमवार के दिन क्रिकेट जगत के तीन सितारे संन्यास का घोषणा कर दिए. सबसे पहले वेस्टइंडीज के ही पूर्व कप्तान दिनेश रामदीन ने किया, उसके बाद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जोकि आज अपना आखिरी मुकाबला खेलने जा रहे है, वहीं तीसरे खिलाड़ी लेंडल सिमंस हैं.  

Desk Team