इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने चार मैचों के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोल्स पूरन पर बैन लगाया है। दरअसल बॉल टैम्परिंग में निकोल्स पूरन दोषी करार हुए थे जिसके बाद आईसीसी ने यह कड़ा फैसला लिया।

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच में टी20 सीरीज खेली जा रही है और तीसरे टी20 मैच में पूरन ने गेंद पर नाखूनों से छेड़छाड़ करते हुए दिखे। गेंद के साथ छेड़छाड़ की पूरन की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। भारत के लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान सीरीज का मैच खेला गया। बता दें कि इस सीरीज को 3-0 से वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कराई।

गेंद से छेड़छाड़ के मामले पर आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, निकोलस पूरन को 4 मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। आईसीसी की आचार संहिता खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ के लिए बनाई गई है। आचार संहिता में लेवल 3 का अपराध निकोलस पूरन ने किया है और उन्होंने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
West Indies batsman Nicholas Pooran suspended for four games.
Details:https://t.co/m06mWt791N
— ICC (@ICC) November 13, 2019
आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 को पूरन ने तोड़ा। गेंद की स्थिति खराब करने से यह अनुच्छेद जुड़ा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गेंद को अपने अंगूठे के नाखून से निकोलस पूरन स्क्रैच करते हुए नजर आ रहे हैं ताकि गेंद की चमक खराब हो जाए।

निकोलस पूरन पर आईसीसी ने चार मैचों पर बैन लगाया है और अब वह वेस्टइंडीज की तरफ से तीन टी20 मैच और एक टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। आईसीसी के प्रतिनिधि के समक्ष पूरन इस मामले में पेश हुए। अपना अपराध भी पूरन ने बीते मंगलवार को स्वीकार किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के एलीट पैनल के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने निकोलस पूरन को यह सजा सुनाई जिसे उन्होंने स्वीकार किया। हालांकि पूरन ने अपनी सजा स्वीकार कर ली है तो अब आगे कोई भी सुनवाई इस मामले में नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App



