भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज जो मुकाबला होने वाला है इसमें पिच का हाल क्या होगा, मौसम का क्या हाल रहेगा, ये टीम के साथ साथ हमें भी जान लेना जरूरी है. कल जब भारतीय टीम पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंची थी, तब हमने देखा कि वहां बारिश हो रही थी और लंबे समय तक इंतजार करने के बाद खिलाड़ी इंडोर प्रैक्टिस करने चले गए. वहीं आज सुबह भी देखा गया कि बारिश तो नहीं हो रही थी पर आसमान में बादल छाए हुए थे और पिच भी ढकी हुई थी.

वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि मैच के वक्त मौसम साफ रहेगा और तब बारिश परेशान नहीं करेगी. दोनों टीम में से कोई भी टीम अब तक एक भी बार मैदान पर प्रैक्टिस नहीं की है. वैसे सुबह हमने यह भी देखा कि भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान शिखर धवन और बाकी कुठ टीम के सदस्य जैसे कि इशान किशन, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव पिट का मुआयना करने पहुंचे थे.

हालांकि इतिहास के पन्नों को पलट कर देखे तो यह पिट गेंदबाजों को ज्यादा सपोर्ट करती है. इसके मुताबिक भारतीय टीम ज्यादा गेंदबाजों के साथ ही उतर सकती है. आज दोनों टीमों के बीच का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगा.


Download Android App
Download iOS App



