Who Holds The Record Of Fastest Century In T20: इंडियन क्रिकेट के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। कुछ ही दिन पहले ट्राई सीरीज के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ महज 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले में अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है, तो फैंस उनसे एक और धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर टीम इंडिया का टिकट हासिल करने वाले 15 साल के वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह न सिर्फ भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड पर भी निशाना साध सकते हैं।
What To Do For Holding The Record Of Fastest Century In T20: सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक के लिए क्या करना होगा?

अगर वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करना है, तो उन्हें सिर्फ 32 गेंदों में 100 रन पूरे करने होंगे।
फिलहाल यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम कम्बाइन तौर से दर्ज है। दोनों बल्लेबाजों ने 33-33 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। ऐसे में वैभव को नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए उनसे एक गेंद कम में शतक पूरा करना होगा।
Who Holds The Record Of Fastest Century In T20: टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक

33 गेंद – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
33 गेंद – फिन एलन (न्यूजीलैंड)
35 गेंद – डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
यह रिकॉर्ड आईसीसी के फुल मेंबर देशों के लिए खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों पर बेस्ड है।
Who Holds The Record Of Fastest Century For India: भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक किसके नाम?

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक जड़कर अपनी जगह बनाई थी। अब ऐसे में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है और उनका बल्ला चला, तो क्रिकेट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App




